पिछले 24 घंटों से बंद पड़ा मनाली-लेह मार्ग वाहनों के लिए बहाल हो गया है। लाहौल के मूलिंग गांव के सामने लैंडस्लाइडिंग से BRO और वाहन चालकों की दिक्कतें बढ़ गई थीं। बता दें कि सड़क मार्ग में भारी-भरकम चट्टानें और मलबा गिरने से BRO को बहाली में समय लगा है। BRO ने 24 घंटों की कड़ी मशक्‍कत के बाद मार्ग को बहाल किया है। वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई है लेकिन मलबे के गिरने का क्रम जारी है जिससे राहगीरों सहित सैलानियों की दिक्कतें पेश आ रही हैं।

150 से ज्यादा वाहनों के थमे थे पहिए:

गौरतलब है कि सड़क मार्ग बंद हो जाने के कारण सेना के 50 के करीब वाहन भी फंस गए थे जबकि 150 से अधिक पर्यटक वाहनों के पहिए भी थम गए थे। लाहौल-स्पीति प्रशासन ने खतरे को देखते हुए मनाली से आने वाले वाहनों को गुलाबा में ही रुकवा दिया था ताकि कोई हादसा न हो सके। DC लाहौल-स्पीति देवा सिंह नेगी ने बताया कि सड़क बहाल हो गई है तथा वाहनों की आवाजाही भी शुरू हो गई है।

नेरवा। जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…
कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…
प्रदेश में चल रही हैं मित्रों की सरकार और अपराधियों को मिल रहा है को…
कमल ख़रीदककर चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायकों के साथ नहीं भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ता :…
पूर्व निर्दलीय विधायक ने किया कलंकित, मुख्यमंत्री से करवाना चाहते थे गलत काम प्रदेश के…
हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनाव में जनता भाजपा को सबक…