Categories: हिमाचल

मनाली के शिवा केशवन का छठी बार विंटर ओलिंपिक में चयन

<p>मनाली के होनहार शिवा छठी बार शीतकालीन ओलिंपिक के लिए चयनित हुए हैं। ल्यूज गेम में एशियन चैंपियन रह चुके महान खिलाड़ी शिवा 5 बार ओलिंपिक खेल चुके हैं और इस समय 6वीं बार वे भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।</p>

<p>16 साल की उम्र से ल्यूज खेल में अपनी प्रतिभा के जौहर दिखा रहे शिवा अभी भी एशिया में प्यूज रफतार को लेकर अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। शुरूआती दिनों में माता पिता की मदद से इस खेल में इनाम कमाने वाले शिवा केशवन की मदद को अब केंद्र सरकार सहित प्राइवेट कंपनियां आगे आई है।</p>

<p>पिछले साल दिसंबर में जापान के नगाओ में एशियाई ल्यूज चैंनियनशिप में अपना दबदबा बनाए रखा और 130 किमी प्रति घंटे की रफतार से पहले स्थान पर रहते हुए सोने पर कब्जा कर लिया था। शिवा केशवन ने फोन पर बताया कि आस्ट्रिया के इंसब्रुक में हुई विश्व चैंपियनशिप में हिस्सा लिया, साथ ही विश्व सर्किट स्पर्धाओं में हिसा लिया और बेहतर प्रदर्शन करते हुए 2018 में कोरिया में होने वाली शीतकालीन ओलंपिक क्वालिफिकेशन प्रकिया में जगह बनाई।</p>

<p>उन्होंने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि पहली बार केंद्र सरकार ने ल्यूज गेम को महत्व दिया है और पहली बार मदद का भी आश्वासन दिया है। उम्मीद जाहिर करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार भी उनकी इस प्रतिभा को समझेगी और आगे बढने को मदद देगी।</p>

Samachar First

Recent Posts

सभी बैंकर्स जमा-ऋण अनुपात बढ़ाने का करें प्लान तैयार: डीसी

धर्मशाला, 04 जुलाई: उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सभी बैंकर्स से जमा-ऋण अनुपात में बढ़ाने के…

17 hours ago

नशा निवारण अभियान: जिले में चिह्न्ति हाॅट स्पाॅट्स पर रहेगा फोक्स: एडीसी

धर्मशाला, 04 जुलाई: कांगड़ा जिला में नशे की दृष्टि से चिह्न्ति संवेदनशील हाॅट स्पाॅट्स में…

17 hours ago

सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने झूठ बोलने का रिकॉर्ड बनाया: जयराम ठाकुर

हमीरपुर : विधानसभा उपचुनाव में हमीरपुर के भाजपा प्रत्याशी आशीष शर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा…

17 hours ago

पर्यटन विकास निगम हुआ पेपरलेस, पर्यावरण संरक्षण के साथ फाइलों के झंझट मिला छुटकारा

हिमाचल विधानसभा के बाद अब पर्यटन विकास निगम भी पूरी तरह से पेपरलेस हो गया…

18 hours ago

हिमाचल में आज रात से मानसून पकड़ेगा रफ्तार, कई जिलों में भारी बारिश की संभावना

प्रदेश में मॉनसून के दस्तक के साथ ही इसकी रफ्तार धीमी पड़ गयी थी,लेकिन आज…

18 hours ago

प्रदेश में मित्रों का टोला फैला रहा है भ्रष्टाचार: बिंदल

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने देहरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी होशियार सिंह…

24 hours ago