Categories: हिमाचल

फर्जी डिग्री मामले में मानव भारती यूनिवर्सिटी का चेयरमैन गिरफ्तार, मामले में 5वीं गिरफ्तारी

सोलन स्थित मानव भारती यूनिवर्सिटी के चेयरमेन राज कुमार राणा को फ़र्जी डिग्री मामले में सोलन पुलिस ने आज गिरफ्तार कर लिया है। फ़र्जी डिग्री मामले में सोलन पुलिस द्वारा की गई ये पांचवी गिरफ्तारी है। गिरफ़्तारी से बचने के लिए राणा ने इसी महीने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में अंतरिम ज़मानत के लिए अर्जी दी थी तब से वह अंतरिम ज़मानत पर चल रहे थे। न्यायालय ने पुलिस से इसको लेकर जबाब मांगा था। आज हुई सुनवाई में प्रदेश उच्च न्यायालय ने राणा की ज़मानत ख़ारिज कर दी गई और राणा को सोलन पुलिस गिरफ़्तार कर अपने साथ ले गई।

इस बारे में जानकारी देते हुए एएसपी सोलन शिव कुमार ने बताया कि फर्जी डिग्री का मामला सामने आने के बाद सोलन पुलिस में यूनिवर्सिटी में रेड की बाद में राजस्थान गई थी और वहां से कंप्यूटर और मानव भारती की डिग्री समेत कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे थे। पुलिस ने इस मामले में मानव भारती की सहायक रजिस्ट्रार, दो अन्य कर्मचारियों, पूर्व उप रजिस्ट्रार कृष्ण चंद सहित अब चेयरमेन को भी गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद मामले के राज खुलने की संभावनाएं बन गई हैं। कारोना के चलते जांच कुछ धीमी चल रही थी लेकिन अब चेयरमेन की गिरफ्तारी के बाद पुलिस मामले की तह तक जाने की कोशिश करेगी।

गौरतलब है कि 3 मार्च 2020 को एक महिला द्वारा फ़र्जी डिग्री की शिकायत के बाद 5 मार्च को सोलन पुलिस ने यूनिवर्सिटी में रेड की थी। 2009 में कुमारहट्टी में मानव भारती की स्थापना के बाद राजकुमार राणा ने 2014 में राजस्थान के माउंटआबू में माधव विश्वविद्यालय शुरू किया। अब विश्वविद्यालय का केंद्र उत्तराखंड में खोला जाना प्रस्तावित था। मानव भारती विश्वविद्यालय एक ट्रस्ट के नाम से पंजीकृत है। इसमें राजकुमार राणा चेयरमैन हैं।

यूनिवर्सिटी में उनकी पत्नी और बेटे हिस्सेदार हैं। यूनिवर्सिटी पर 10 हज़ार से ज़्यादा फ़र्जी डिग्रियां बेचने का आरोप है। अगर विवि ने दस हजार डिग्रियां भी बेची हैं तो एक लाख प्रति डिग्री के हिसाब से 100 करोड़ रुपये बनता है। फ़िलहाल पुलिस की एसआइटी मामले की छानबीन कर रही है। अब चैयरमेन की गिरफ्तारी के बाद फ़र्जी डिग्री मामले में कई बड़े खुलासे हो सकते है।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

13 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

13 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

14 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

14 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

15 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

15 hours ago