Follow Us:

मंडी: 94 वर्षीय पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम अस्पताल में भर्ती

बीरबल शर्मा |

पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री पंडित सुखराम को स्वास्थ्य खराब होने पर वीरवार देर शाम मंडी के जोनल अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि 94 वर्षीय कांग्रेस पार्टी के नेता को ब्लड प्रेशर बढ़ने की शिकायत होने पर तत्काल परिजन जोनल अस्पताल ले आए। उनके बेटे विधायक अनिल शर्मा उनको लेकर जब अस्पताल पहुंचे तो अस्पताल प्रबंधन ने एक विशेषज्ञ चिकित्सक की ड्यूटी उनकी देखरेख में लगा दी है। 

सुखराम के तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही उनके परिजन और समर्थक उनका कुशलक्षेम पूछने के लिए अस्पताल की पहुंच रहे हैं लिहाजा उन्हें स्पेशल वार्ड में रखा गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉक्टर देवेंद्र शर्मा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि की है। इधर सुखराम के पोते आश्रय शर्मा ने कहा कि दादा को दिन के समय थोड़ी परेशानी हुई थी अब वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।