Categories: हिमाचल

मंडी: 94 वर्षीय पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम अस्पताल में भर्ती

<p>पूर्व केंद्रीय संचार मंत्री पंडित सुखराम को स्वास्थ्य खराब होने पर वीरवार देर शाम मंडी के जोनल अस्पताल में भर्ती कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि 94 वर्षीय कांग्रेस पार्टी के नेता को ब्लड प्रेशर बढ़ने की शिकायत होने पर तत्काल परिजन जोनल अस्पताल ले आए। उनके बेटे विधायक अनिल शर्मा उनको लेकर जब अस्पताल पहुंचे तो अस्पताल प्रबंधन ने एक विशेषज्ञ चिकित्सक की ड्यूटी उनकी देखरेख में लगा दी है।&nbsp;</p>

<p>सुखराम के तबीयत खराब होने की सूचना मिलते ही उनके परिजन और समर्थक उनका कुशलक्षेम पूछने के लिए अस्पताल की पहुंच रहे हैं लिहाजा उन्हें स्पेशल वार्ड में रखा गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉक्टर देवेंद्र शर्मा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री सुखराम अस्पताल में भर्ती होने की पुष्टि की है। इधर सुखराम के पोते आश्रय शर्मा ने कहा कि दादा को दिन के समय थोड़ी परेशानी हुई थी अब वे डॉक्टरों की निगरानी में हैं।&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

17 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago