Categories: हिमाचल

मंडी: लंबी जद्दोजहद के बाद अफगानिस्तान से वापस अपने घर पहुंचा नवीन

<p>अफगानिस्तान में बिगड़े हालात के बाद घर वापसी के लिए लंबी जद्दोजहद के बाद हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सरकाघाट का नवीन ठाकुर सोमवार देर रात को अपने घर पहुंच गया है। जैसे ही नवीन घर पहुंचा तो पूरा परिवार भावुक हो उठा। वहीं, घर पहुंचने की खुशी में नवीन की आंखें भी छलक उठीं। परिवार वालों ने अपने लाल का पूरी गर्मजोशी से स्वागत किया। मां ने खुशी में उसके मनपसंद पकवान बनाकर रखे थे। वहीं, बहनों ने भी अपने भाई की आरती उतारकर स्वागत किया।</p>

<p>नवीन ने बताया कि अफगानिस्तान में संकट के बाद भारत तक पहुंचने के लिए उसे लंबी जद्दोजहद करनी पड़ी है। उन्होंने कहा कि देवी-देवताओं और माता-पिता के आशीर्वाद से वे घर पहुंच गए हैं और भविष्य में फिर कभी अफगानिस्तान नहीं जाएंगे। वहीं नवीन ने यह भी बताया कि वे सुबह 11 बजे दिल्ली से बस के माध्यम से सरकाघाट के लिए आ रहे थे, तो उनकी बस की एक अन्य गाड़ी के साथ पानीपत के पास टक्कर हो गई। हालांकि, टक्कर मामूली थी लेकिन इस कारण करीब चार घंटों तक जाम लग गया और उस कारण वे चार घंटा देरी से अपने घर पहुंचे.।नवीन ने 7 बजे घर पहुंचना था, लेकिन बस रात को 11 बजे सरकाघाट पहुंची।</p>

<p>उधर सरकाघाट का दूसरा बेटा राहुल बराडी सोमवार को लंदन से कतर पहुंच गया है, वहां से उसे आज दिल्ली के लिए फ्लाइट मिलेगी। राहुल के आज शाम तक घर पहुंचने की सम्भावना है। दोनों के परिजन अपने बेटों के सुरक्षित आने की खुशी में फूले नहीं समा रहे। राहुल के पिता बलवंत सिंह बराड़ी ने कहा कि राहुल दुबई से लंदन और वहां से कतर होते हुए दिल्ली के लिए रवाना हो गया है। मंगलवार को दिल्ली पहुंचेगा और शाम तक राहुल की घर पहुंचने की सम्भावना है।</p>

Samachar First

Recent Posts

चीन के ड्रोन बार-बार भारत में घुस रहे हैं, किन्नौर के विधायक का दावा

  Indo-China border security concerns: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में इंडो-चाइना बॉर्डर पर चीन…

2 hours ago

Kangra News: राज्यपाल ने किया वजीर राम सिंह पठानिया की प्रतिमा का अनावरण, वीरगति प्राप्त नायक को दी श्रद्धांजलि

  Wazir Ram Singh Pathania: कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल में शनिवार को राज्यपाल ने…

3 hours ago

Himachal: हिमाचल में शिक्षा मॉडल की पुनर्स्थापना की तैयारी: रोहित ठाकुर

रैत में अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन: शिक्षा मंत्री ने विजेताओं को किया…

3 hours ago

IGMC कैंसर सेंटर उद्घाटन पर सुक्‍खू-जयराम में सियासी तकरार

  Political Tension Escalates:  हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला…

3 hours ago

IGMC में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का उद्घाटन,  दो माह में लगेगी PET स्कैन मशीन

Shimla:  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज IGMC शिमला में टर्शरी कैंसर केयर सेंटर का…

3 hours ago

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

7 hours ago