Categories: हिमाचल

मंडी: बेटे की दोनों किडनियां ख़राब, गरीब पिता ने ईलाज के लिए लगाई मदद की गुहार

<p>जोगिंदरनगर उपमण्डल के चौंतड़ा विकासखण्ड की तलकेहड पंचायत के 18 वर्षीय मोहित कुमार की दोनों किडनीयों के खराब होने के चलते आज मोहित का परिवार उसके इलाज़ के लिए खासा परेशान है। बता दें कि बाहरवीं पास मोहित को किडनी की बीमारी की समस्या 2018 में पहली बार हुई। उसके बाद उसके पिता रवि ने बेटे का ईलाज़ हर छोटे से बड़े अस्पताल में करवाने की भरपूर कोशिश की। हालांकि उन्होंने दो महीने पीजीआई में भी बिताए। उसके बाद मोहित के पिता मोहित को जालंधर ले गए जहां से उसका मौजूदा समय में भी ईलाज़ चल रहा है।&nbsp;</p>

<p>किडनी की बीमारी से जूझ रहे मोहित और उसके परिवार पर मुसीबतों का पहाड़ तब टूटा जब कोरोना महामारी के चलते कहीं भी रूटीन के हिसाब से चल रहा ईलाज़ नहीं मिल पाया और मोहित ने अपनी दूसरी किडनी भी खो दी। डॉक्टरों की मानें तो अब मोहित की किडनी ट्रांसप्लांट करने के लिए 7 से 8 लाख रु का खर्च आना है, जिसे पूरा कर पाने में मोहित के पिता रवि असमर्थ हैं, जो पेशे से एक दिहाड़ीदार हैं।&nbsp;</p>

<p>ऐसा नहीं की उन्होंने इस बीच किसी से मदद की गुहार नहीं लगाई। उनके द्वारा 2018 से ही उनके बेटे के ईलाज़ के लिए गुहार लगाई जा रही है, पर उन्हें किसी से इस बारे कोई मदद नहीं मिल पाई है ।उन्होंने सभी से उनके बेटे के ईलाज़ के लिए उनकी आर्थिक रूप से मदद करने की गुहार लगाई है। जो भी इच्छुक व्यक्ति मोहित की मदद करना चाहता हो वो उसके पिता रवि कुमार के मोबाइल नंबर 88604-12205 पर बात कर सकता है।</p>

Samachar First

Recent Posts

राज्यपाल ने 11वीं हिमाचल पुलिस हाफ मैराथन को किया फ्लैग ऑफ, नशा मुक्त हिमाचल का संदेश

  Shimla: रविवार को हिमाचल प्रदेश पुलिस की ओर से 11वीं हाफ मैराथन का आयोजन…

1 hour ago

विक्रमादित्य सिंह ने खरगे से मुलाकात कर जताई पार्टी के प्रति निष्ठा

  New Delhi: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार शाम को कांग्रेस अध्यक्ष…

1 hour ago

शिमला में कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार, रेप के आरोप में काट रहा था सजा

  Shimla: कंडा जेल में दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा एक कैदी पुलिस…

2 hours ago

शिमला के दौलत सिंह पार्क में स्थापित होगी स्‍व.वीरभद्र सिंह की प्रतिमा

बैठक में मस्जिद विवाद में नगर निगम कर्मियों पर दर्ज हुए मामलों का पार्षदों ने…

3 hours ago

सरदार पटेल यूनिवर्सिटी के परिणाम पर छात्रों का रोष, जांच की उठी मांग

Dharamshala: बीए 2nd ईयर के परिणाम पर सवाल उठना शुरू हो गए हैं। एनएसयूआई का…

17 hours ago

डॉ. उदय बने धर्मशाला जोनल अस्पताल के नए चिकित्सा अधिकारी

  Dharamshala: भारतीय सेना से सेवानिवृत्त कैप्टन डॉ. उदय ने अब धर्मशाला जोनल अस्पताल में…

18 hours ago