Categories: हिमाचल

मंडी: कर्फ्यू और लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

<p>हर स्तर पर हो रहे अंधाधुंध प्रचार कि कोरोना को हराने के लिए घरों में बंद रहें, बिना कारण सडक़ों पर निकलें, कोई समारोह जिसमें ज्यादा लोग एकत्रित हों का आयोजन न करें, लार्कडाउन व कफ्र्यू लगने के बावजूद भी न मानने वालों पर अब कानून का डंडा चलने लगा है। मंडी में भी मंगलवार को ऐसे 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुए हैं। पुलिस अधीक्षक मंडी गुरदेव चंद शर्मा ने बताया कि मंडी शहर के रामनगर की अजय कुमार पुत्र देवी राम गांव चडियारा मनिंदर सिंह पुत्र लाल सिंह निवासी रामनगर से पीवीसी इलेक्ट्रिकल वायर खरीदता व बेचता पाया गया। इन दोनों के खिलाफ ही भादंसं की धारा 188 के तहत मामला दर्ज किया गया है।</p>

<p>इसी तरह से सरकाघाट के गांव हवाणी डाकघर पिंगला के हंस राज पुत्र कशमीर सिंह अपने घर पर भागवत कथा का आयोजन कर रहा था। इस मौके पर जगदीश चंद कथा सुना रहा था। एक दर्जन के लगभग लोग कथा सुन रहे थे। इनके खिलाफ भी धारा 188 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। इसके अलावा सुंदरनगर के गांव खोखरा के उत्कर्ष जाखड़, विभूति सेन, मुहम्मद आरिफ डडौर, भगत राम चामुखा सुंदरनगर, मुहम्मद फरीद मजदूर जेएंडके, योगराज थुनाग सराज, इंद्र सिंह केलोधार सराज, कमलकांत थुनाग सराज, भीखम उर्फ बिशू थुनाग सराज, मोहन लाल थुनाग सराज, संजय शर्मा थुनाग के खिलाफ भी लाकडाउन व कफ्र्यू का उल्लंघन करने पर धारा 188 व अन्य धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं।</p>

<p>पुलिस अधीक्षक ने लोगों से आग्रह किया कि वह लॉकडाउन और कफ्र्यू के नियमों का पूरी तरह से पालन करें व घरों में ही रहें। कोरोना से बचने का यही एक रास्ता अभी तक है।</p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: पठियार में सार्वजनिक पुस्तकालय और खेल मैदान जल्‍द : आरएस बाली

मुख्‍य बिंदु  आर.एस. बाली ने नगरोटा के पठियार में दशहरा उत्सव के मुख्य अतिथि के…

8 hours ago

4% डीए और 75 वर्ष से अधिक पेंशनर्स को एरियर देने पर महासंघ ने मुख्यमंत्री का जताया आभार

Himachal pensioners arrears announcement: हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप ठाकुर और महासचिव…

8 hours ago

Himachal: आर.एस बाली ने परिवार सहित श्री चामुंडा मंदिर में माथा टेका और पूर्णाहुति डाली

R.S Bali Chamunda Temple visit:  हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष और पर्यटन विकास…

9 hours ago

आर.एस बाली ने स्वर्गीय राकेश चौधरी के परिवार को बढ़ाया ढांढस

R.S Bali expresses condolences; हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष  कैबिनेट रैंक आरएसा बाली ने…

9 hours ago

रावण का दहन, मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिया सौहार्द और विकास का संदेश

  Dussehra: हिमाचल में दशहरा हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया। शिमला सहित सोलन, मंडी, कांगड़ा,…

9 hours ago

खाटू श्याम धाम के लिए एचआरटीसी बस सेवा नवंबर से फिर शुरू

HRTC bus to Khatu Shyam: प्रसिद्ध खाटू श्याम धाम को जाने वाली प्रदेश की एकमात्र…

10 hours ago