Follow Us:

मंडी: कोरोना को लेकर लापरवाही बरतने और जानकारी छिपाने पर महिला और उसके परिवार पर केस दर्ज

पी.चंद |

परिवार सहित दिल्ली से लडभड़ोल पहुंची करोना पॉजिटिव महिला और उसके परिवार के खिलाफ कोरोना संक्रमण के प्रति लापरवाही बरतने और जानाकारी छुपाने पर पुलिस थाना जोगिंद्र नगर में केस दर्ज किया गया है। बता दें कि उक्त महिला और उसका परिवार दिल्ली में रह रहा था। दिल्ली में महिला का कोरोना टेस्ट हुआ था जिसमें वह पॉजिटिव पाई गई थी।

नियमानुासर महिला को दिल्ली में ही क्वारंटाइन में रहना चाहिए था मगर उक्त महिला अपने परिवार सहित टैक्सी के जरिए सोमवार सुबह अपने गांव दलेड, तहसील लडभडोल पहुंच गई। हैरानी की बात तो यह है कि महिला ने टैक्सी चालक को भी यह नहीं बताया कि वह कोरोना पॉजिटिव है। महिला के संक्रमित होने की जानकारी मिलते ही प्रशासन ने महिला और उसके परिवार को मंडी के ढंगसीधार स्थित कोविड केयर सेंटर में रखा है।

कांगड़ा में 2 और मंडी में 1 नया कोरोना का मामला

आज कांगड़ा में 2 और मंडी में 1 नया कोरोना का मामला सामने आया है। इसके साथ ही कांगड़ा जिला में 12 लोगों ने कोरोना से जंग जीती है जबकि किन्नौर से 1 व्यक्ति कोरोना मुक्त हो गया है। प्रदेश में कुल आंकड़ा 184 चल रहा है जिसमें कांगड़ा में अभी भी 47 मामले एक्टिव चल रहे हैं। अभी तक 356 लोगों को सफ़ल उपचार हो चुका है जबकि 6 की मौत हुई है।