Categories: हिमाचल

मंडी: बहाल होने के छह घंटे बाद भूस्खलन से फिर हुआ बंद हुआ चंडीगढ़-मनाली एनएच

<p>चंडीगढ़ मनाली एनएच करीब 11 घंटे के बाद एक बार फिर बुधवार को बहाल होने के बाद दोपहर करीब अढ़ाई बजे सात मील के पास भूस्खलन से बाधित हो गया। जिसके चलते मंडी-कटौला-कुल्लू वाया बजौरा मार्ग से यातायात बहाल किया गया। हालांकि, कोरोना कर्फ्यू के दौरान मार्ग पर वाहनों की आवाजाही कम ही रही, लेकिन रोजमर्रा के कार्य करने वालों को परेशानी की सामना करना पड़ा। बीती रात चंडीगढ़-मनाली एनएच -21 भूस्खलन के चलते बाधित हो गया था। बुधवार सुबह इसे यातायात के लिए बहाल कर दिया गया था , लेकिन छह घंटे ही मार्ग पूरी तरह से बहाल होने के बाद रूक रूक कर मार्ग पर पत्थर गिरते रहे और यातायात प्रभावित होता रहा।&nbsp;</p>

<p>बता दें कि मंगलवार रात करीब नौ बजे पहाड़ी से बड़े पत्थर और मलबा सडक़ पर आ गए थे। जिससे एनएच पर वाहनों की आवाजाही बंद हो गई थी। भूस्खलन वाले स्थान पर फोरलेन की कटिंग का कार्य भी चल रहा है। सडक मार्ग बंद होने के कारण वाहनों को वाया कटौला – बजौरा वैकल्पिक मार्ग से डायवर्ट किया गया है। बुधवार सुबह करीब साढे आठ बजे इस मार्ग को यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है और करीब अढाई बजे मार्ग फिर बंद हो गया। तेज बारिश के कारण वैकल्पिक मार्ग कटौला-बजौरा में भी यातयात प्रभावित रहा। हालांकि एनएच की मशीनरी मार्ग बहाली के कार्य में जुटी रही। एएसपी आशीष शर्मा ने कहा कि रूक रूक कर मार्ग बंद हो रहा है। उन्होंने कहा कि लोगों से वाया कटौला बजौरा होते हुए कुल्लू की ओर जाने की हिदायत दी जा रही है।<br />
&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

13 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

14 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को…

14 hours ago

राजनीति में घुला जहर, पीएम रखें पद की गरिमा: प्रियंका

  Shimla: शिमला में छुट्टियां बिता रहीं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार…

14 hours ago

Uttar Pradesh: जमानत पर रिहा दुष्कर्म के आरोपी ने पीड़िता की गोली मारकर हत्या की

UP: दुष्कर्म का आरोपी और जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति ने दुष्कर्म…

14 hours ago

पेंशनरों की मांगों पर मुख्यमंत्री को ज्ञापन, सुधार की गुहार

  Nahan/Hamirpur: राज्‍य कार्यकारिणी के आह्वान पर अपनी मांगों को पेंशनरों ने जिला मुख्‍यालयों में…

14 hours ago