Categories: हिमाचल

मंडी: सुंदरनगर में जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेले का समापन, स्त्री अभियान के लिए मिली सराहना

सुंदरनगर में आयोजित जिला स्तरीय रेडक्रॉस मेला का शनिवार को समापन हो गया। समापन समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर रही राज्य रेडक्रॉस सोसायटी की अध्यक्ष डॉ. साधना ठाकुर ने महिलाओं से अपनी शक्ति पहचानने और उसे समाज व देश को आगे बढ़ाने में लगाने का आह्वान किया है। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नारी की पहचान शक्ति के रूप में है, जिस तरह महिलाएं सूझ बूझ से घर परिवार चलाती हैं, उसी तरह समाज को आगे ले जाने में भी अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी समझना जरूरी है। समाज ने हमें क्या दिया का भाव रखने की बजाए हम समाज के लिए क्या योगदान कर सकते है इस पर ध्यान देने की जरूरत है।

डॉ. साधना ठाकुर ने कहा कि रेडक्रॉस गतिविधियों एवं इसके जरिये दी जाने वाली सुविधाओं व सेवाओं को ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। रेडक्रॉस के जरिए गांवों में मल्टीस्पेसिएलिटी स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएंगे। साथ ही लोगों को रेडक्रॉस गतिविधियों से जोड़ने को लेकर प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से रेडक्रॉस गतिविधियों के लिए उदारतापूर्वक अंशदान की अपील की। उन्होंने कहा कि रेडक्रास मेले जिला मुख्यालयों की बजाए अन्य स्थानों पर मनाने के प्रयास किये जा रहे हैं,जिससे लोग इसके बारे जानें और जुडें।

ब्रैस्ट कैंसर की जागरूकता को चले महाअभियान

डॉ. साधना ठाकुर ने ब्रैस्ट कैंसर को लेकर महिलाओं को जागरूक करने के लिए व्यापक अभियान चलाने पर जोर दिया। कहा कि जिला प्रशासन स्वास्थ्य विभाग व सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से मंडी के हर विधानसभा क्षेत्र में ब्रैस्ट कैंसर को लेकर सर्वे करवाए ताकि इसके खतरे का सही अंदाजा हो सके और महिलाएं सही समय पर जांच करवा पाएं।

साधना ठाकुर ने युवाओं में बढ़ती नशाखोरी की प्रवृति पर चिन्ता जताते हुए इस समस्या के निराकरण के लिए मिलकर प्रयास करने की जरूरत बताई। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का नशा मुक्त हिमाचल बनाने पर विशेष जोर है। इसके लिए सबको मिलकर काम करना होगा। बच्चों को अच्छे संस्कार और सही गलत में भेद की शिक्षा देना जरूरी है। जरूरी है कि अभिभावक बच्चों को समय दें, उनके मन के भावों को समझें, उनसे संवाद करें ताकि वे इस प्रवृति की ओर जाने से रुकें।

स्त्री अभियान के लिए मिली सराहना

डॉ. साधना ठाकुर ने 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान' के तहत मंडी जिले में चलाए गए स्त्री अभियान की सफलता पर उपायुक्त ऋग्वेद ठाकुर और जिला प्रशासन की पूरी टीम की पीठ थपथपाई। महिला सशक्तिकरण व सकारात्मक सामाजिक बदलाव को समर्पित इस अभियान को साल 2018 में रेडक्रॉस मेले के दौरान डॉ साधना ठाकुर ने ही शुरू किया था। डॉ. साधना ठाकुर ने 'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' के लिए जिले को इस साल मिले 2 राष्ट्रीय पुरस्कारों के लिए भी प्रशासन और मंडी जिले की समस्त जनता को बधाई दी।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

7 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

7 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

8 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

8 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

9 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

9 hours ago