Categories: हिमाचल

शिमला: मुख्यमंत्री ने हिमप्रस्थ पत्रिका के विशेषांक का किया विमोचन

<p>मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग द्वारा हिमप्रस्थ पत्रिका के सिरमौर जिला पर प्रकाशित विशेषांक का विमोचन किया। इस मौके पर विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विशेषांक में सिरमौर जनपद के गौरवमयी इतिहास, संस्कृति, सामाजिक आर्थिक परिदृष्य को एक स्थल पर संग्रहित किया गया है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि सिरमौर जिले का प्राचीन इतिहास, संस्कृति है। उन्होंने कहा कि इस विशेषांक के माध्यम से शोधकर्ताओं एवं युवा पीढ़ी को इन पहलुओं को और अधिक समझने और जानने का अवसर प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा जिला विशेषांक की कड़ी में यह छठा प्रकाशन है, इससे पूर्व कुल्लू, मण्डी, शिमला, ऊना तथा सोलन जिलों पर विशेषांक प्रकाशित किए जा चुके हैं।</p>

<p>उन्होंने कहा कि हिमप्रस्थ पत्रिका प्रदेश की सबसे पुरानी पत्रिकाओं में से एक है, जिसका प्रकाशन वर्ष 1955 से नियमित तौर पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस पत्रिका ने प्रदेश के लेखकों विशेषकर नवोदित लेखकों को एक मंच प्रदान किया है। इस विशेषांक में सिरमौर रियासत के इतिहास की सम्पूर्ण जानकारी समाहित की गई है।</p>

<p>इसके अतिरिक्त जनपद में वर्ष 1792 से लेकर वर्ष 1932 तक आए विदेशी यात्रियों के यात्रा वृतांतों को प्रकाशित किया गया है। सिरमौर जनपद की संस्कृति एवं परम्पराओं, जीवन शैली का विशेष उल्लेख किया गया है। इसमें सिरमौर जनपद व प्रदेश को गौरव प्रदान करने वाले व्यक्तियों बारे भी विशेष तौर पर सामग्री प्रकाशित की गई है। इसमें हाटी समुदाय के जन-जीवन बारे शोधपूर्ण लेख प्रकाशित किए गए हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

9 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

9 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

10 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

10 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

11 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

11 hours ago