Categories: हिमाचल

मंडी: पांगणा और आसपास के क्षेत्रों में ओलावृष्टि से सेब और अन्य फलों को पहुंचा भारी नुक्सान

<p>मंडी जिला के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी बारिश और ओलावृष्टि से फलों की फसलों को भारी नुक्सान हुआ है। पागणा और आस-पास की कनेरी, कलाशन, मशोग, सोरता, बही-सरही,पंचायतों में आज दोपहर बाद ओलावृष्टि से भारी नुक्सान हुआ है। पागणा घाटी &nbsp;सेब के अर्ली सीजन के लिए जानी जाती है। यहां का सेब सबसे पहले प्रदेश और देश की सेब मंडियों में पहुंचता है तथा अच्छे दामों मे बिकता है। आज दोपहर बाद हूई ओलाबारी के कारण सेब के साथ-साथ बादाम खुमानी ,आडू, चैरी, नाशपाती इत्यादि की फसलों को भारी नुक्सान हुआ है। इस ओलाबारी के कारण बागवानों के चेहरे मुरझा गए हैं।&nbsp;</p>

<p>बागबानों का कहना है कि पिछले वर्ष जहां लॉक डॉन के कारण लोग अपने घरों से दूर पार स्थित बगीचों में न पहुंचे पाने के कारण सैटिग की स्प्रे और दूसरो पोषक तत्वों,कीटनाशक,फंफूदनाशक,माइक्रो न्यूट्रीएन्टस जैसी अत्याश्यक स्प्रे कार्य न करने के कारण सेब की फसल लेने से वंचित रहें वहीं इस बार लंबे समय तक चले सूखे के बाद सेब की दरमियाना फसल होने की उम्मीद पर ओलावृष्टि ने पानी फेर दिया है।&nbsp;</p>

<p>कनेरी, कलाशन, मशोग, पांगणा सोरता पंचायतों के प्रगतिशील बागबानों का कहना है कि मौसम में आया यह बदलाव &nbsp;सेब बागवानी के भविष्य को लेकर सकारात्मक संदेश नहीं है। स्थानीय निवासी सेब फसल पर ही निर्भर रहते हैं। आर्थिकी टीक न होने के कारण बागबानी के बढ़ते खर्चों को पूरा करने के लिए बागबानों ने विभिन्न बैंकों से केसीसी भी बनायी होती है।आज की ओलावृष्टि से प्रभावित बागबानो को केसीसी के रूप मे लिया कर्ज चुकाना मुश्किल हो जाएग वहीं सेब तुड़ान,ढुलान ग्रेडिंग, पेकिंग करने वाले मजदूरों को भी भारी आर्थिक नुक्सान झेलने पड़ेगा। &nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

18 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

18 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

18 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

19 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

19 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago