Follow Us:

गुलशन बने प्रयोगशाला सहायक संघ मंडी ज़िला के प्रधान

|

मंडी: गुलशन ठाकुर को हिमाचल प्रदेश प्रयोगशाला सहायक संघ,मंडी ज़िला का प्रधान चुना गया। यह चुनाव गुरुवार शाम ज़िले के नेरचौक स्थित निशांत होटल में सम्पन्न हुए। हिमाचल प्रदेश प्रयोगशाला सहायक संघ, जिला मंडी इकाई  के यह चुनाव, चुनाव प्रभारी  सुरेश चंद, सचिव अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, खंड सदर- मंडी , व सह चुनाव प्रभारी हरि कृष्ण ठाकुर, कोषाध्यक्ष , अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ, खंड- सदर मंडी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुए।
सर्वसम्मति से  गुलशन ठाकुर,नेताजी सुभाष चंद्र बोस जोनल अस्पताल ,मंडी को  जिला कार्यकारिणी का प्रधान चुना गया और श्री लाल बहादुर शास्त्री गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज  मंडी, नेर चौक से  किरणा देवी को महासचिव व  अनीता कुमारी को बरिष्ठ उपाध्यक्ष व  कमलेश जी को कोषाध्यक्ष चुना गया।