हिमाचल

मंडी: थुनाग में 240 करोड़ की लागत से बनेगा औद्यानिकी एंव वानिकी महाविद्यालय

मंडी के थुनाव में करीब 240 करोड़ की लागत से औद्यानिकी एवं वानिकी महाविद्यालय का निर्माण किया जाएगा। बुधवार को सीएम जयराम ठाकुर ने महाविद्यालय परिसर का शिलान्यास किया। 52 हजार वर्गमीटर क्षेत्र में इमें महाविद्यालय परिसर का निर्माण किया जाएगा। इसमें प्रशासनिक खण्ड, पुस्तकालय भवन, खेल मैदान, व्यायामशाला, सभागार, शॉपिंग सेंटर, स्वास्थ्य केन्द्र, छात्रों और छात्राओं के लिए अलग छात्रावास और एक पीजी छात्रावास की सुविधा होगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि महाविद्यालय में आठ प्रशासनिक खण्ड होंगे, जिसमें चार औद्यानिकी महाविद्यालय और चार वानिकी महाविद्यालय तथा अन्य सम्बन्धित अधोसंरचना के लिए होंगे। प्रथम चरण में छात्रों और छात्राओं के लिए दो छात्रावास, एक प्रशासनिक खण्ड और एक शैक्षणिक खण्ड का निर्माण किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि राज्य लोक निर्माण विभाग द्वारा इस कार्य को किया जाएगा। उन्होंने विभाग के अधिकारियों को इस महत्वकांक्षी परियोजना को समयबद्ध रूप से पूरा करने के निर्देश दिए। जयराम ठाकुर ने कहा कि यह महाविद्यालय क्षेत्र में बागवानी विकास को बढ़ावा देने में सहायक सिद्ध होगा।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

पूर्व भाजपा विधायक किशोरीलाल कांग्रेस में शामिल

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक किशोरी लाल कांग्रेस में शामिल हो गए. शिमला स्थित…

2 hours ago

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने 27 जजों के तबादले के दिए आदेश

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने डिस्ट्रिक्ट जुड़िशियरी के 27 जजों के तबादला आदेश जारी किए है।…

2 hours ago

कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने कालीबाड़ी मंदिर में नवाया शीश

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कांगड़ा चंबा लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने शिमला…

2 hours ago

जय राम ठाकुर ने विधानसभा में दी भगवान को चुनौती : सीएम

भरमौर (चंबा): चंबा जिले के भरमौर में चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर…

19 hours ago

देशवासी सिर्फ़ नरेन्द्र मोदी को ही प्रधानमंत्री बनाने के लिए उत्सुक है: जयराम ठाकुर

शिमला : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि भारतवासी  नरेन्द्र मोदी को तीसरी बार…

19 hours ago

हिमाचल प्रदेश में चल रही है मित्रों की सरकार: डॉ. राजीव भारद्वाज

कांगड़ा-चंबा लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा की हिमाचल प्रदेश में मित्रों की…

19 hours ago