हिमाचल

मंडी: ITI के प्रशिक्षओं ने तैयार की ई-कार, एक चार्ज में 50 किमी चलेगी

राष्ट्रीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान जोगिन्द्रनगर में इन दिनों प्रशिक्षुओं ने प्रधानाचार्य की मदद से ई-कार बना डाली। आईटीआई जोगिंदरनगर के प्रधानाचार्य तनुज शर्मा ने बताया कि इन दिनों इलेक्ट्रिक वाहनों का चलन चल रहा है। इसलिए हमने यहां आईटीआई में एक ई-कार का आविष्कार किया। हमने एक स्क्रैप मारुति 800 खरीदा और फिर हम एक बीएलडीसी 72 वोल्ट की मोटर खरीदते हैं। उसमें एक कंट्रोलर भी लगाते हैं, जो कार की गति को नियंत्रित करता है।

उन्होंने कहा कि हमने गाड़ी में एक्सीलेटर भी लगाया है। वाहन को ठंडा करने के लिए हमने उसके शाफ्ट में एक बेयरिंग लगा दी। इसके निर्माण में लगभग एक महीने का समय लगा जिसमें करीब पचास रुपए की लागत आई। इस कार में 12 बोल्ट की 6 बैटरी का इस्तेमाल किया है और एक बार चार्ज करने के बाद यह 50 किमी चल सकती है। इसकी चार्जिंग के लिए सोलर पैनल का भी इस्तेमाल किया है। ई -कार को प्रशिक्षुओं ने मैकेनिकल मोटर व्हीकल अशोक कुमार व कपिल देव शर्मा के मार्गदर्शन में तैयार किया गया।

Manish Koul

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

18 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

18 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

18 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

19 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

19 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago