Follow Us:

मंडी: बर्फ पिघलने से पंडोह डैम में बढ़ा जलस्तर, कभी भी छोड़ा जा सकता है पानी, लोग नदियों से बनाएं दूरी

बीरबल शर्मा |

कुछ दिनों से पड़ रही भयंकर गर्मी को देखते हुए पहाड़ों पर बर्फ पिघलने लगी है जिससे इन पहाड़ों से जुड़े नदी नालों में पानी बढ़ने लगा है। इसी को देखते हुए मंडी जिले में ब्यास नदी पर बने पंडोह बांध से भी कभी भी पानी छोड़ा जा सकता है। पंडोह बांध में जल स्तर बढ़ जाने से अब उसे कभी भी ब्यास नदी में छोड़ा जा सकता है। इससे नदी में अचानक जलस्तर बढ़ सकता है। 

बीबीएमबी यानि भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड के वरिष्ठ कार्यकारी अभियन्ता यान्त्रिक विद्युत मंडल राजेश हांडा ने पंडोह बांध के नीचे ब्यास की ओर व नदी के आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से आग्रह किया है कि वह न तो खुद नदी के आसपास जाएं न अपने बच्चों या मवेशियों को ही जाने दें ताकि कोई अनहोनी न हो।

उन्होंने बताया कि बीबीएमबी प्रशासन इस की अधिक जानकारी लाउड सपीकर के माध्यम से भी दी रही है। जनता को समय रहते सतर्क किया जा रहा है। इस की जानकारी उपायुक्त जिला कांगडा , मंडी , हमीरपुर को फैक्स के माध्यम से दे दी गई है।