Follow Us:

मंडी: CRPF में बतौर मुख्य आरक्षी महेंद्र सिंह बेहतरीन सेवाओं के लिए पीएमजी अवार्ड से सम्मानित 

पी. चंद |

सीआरपीएफ 180 बटालियन जम्मू कश्मीर में बतौर मुख्य आरक्षी अपनी बेहतरीन सेवाएं देने के लिए 9 अप्रैल को शौर्य विजय दिवस के अवसर पर दिल्ली में बटालियन के महानिदेशक द्वारा महेंद्र सिंह को पुलिस मेडल फॉर गैलंटीयर से सम्मानित किया गया। महेंद्र सिंह तहसील लड़भडोल क्षेत्र के ग्राम पंचायत पंजालग के बड़ा ठाना गांव से संबंध रखते हैं। उन्हें सम्मानित किए जाने पर समूचे तहसील क्षेत्र में खुशी का माहौल है।