हिमाचल

मंडी: सिराज में सीएम के जन्मदिन पर नाटियों पर थिरके भाजपाई

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के जन्मदिन पर वीरवार को सिराज में भाजपा कार्यकर्ताओं ने नाटी डालकर जश्न मनाया। जंजैहली से लेकर चैलचौक तक जगह-जगह भाजपा कार्यकर्ता अपने महबूब नेता के जन्मदिन पर नाटियों से जश्न मनाते नजर आए। बगस्याड, थुनाग और जंजैहली में जयराम समर्थकों ने मिठाईयां बांटी।

वहीं सिराज भाजयुमों ने सिविल अस्पताल बगस्याड में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। प्रधान ग्राम पंचायत शरण ऋषभ ठाकुर द्वारा रक्त देने वालों के लिए दूध व फल फ़्रूट उपलब्ध करवाया। इस रक्त दान शिविर में 78 लोगों ने रक्त दान किया ।

उधर, नाचन क्षेत्र की जयूनी वैली में जिला परिषद सदस्य हुकम ठाकुर के नेतृत्व में सीएम जयराम ठाकुर का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर मिठाई बांटी गई। इसके साथ क्षेत्र की जनता की ओर से जाछ पीएचसी को सीएचसी घोषित करने पर सीएम का आभार जताया गया। इस मौके पर ग्राम पंचायत उप प्रधान मुरारी लाल राणा, लोट पंचायत उप प्रधान संतोष कुमार, टिकम राम, होशियार, भुवनेश्वर, पूर्ण,गोपाल, हेमराज, ओम चंद, डोला राम, सुरेंद्र समेत अनेक भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी मनाई।

Samachar First

Recent Posts

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

  नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

5 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

  नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

6 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

7 hours ago

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

8 hours ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

8 hours ago