हिमाचल

मंडी-पठानकोट फोरलेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, ठानपुर और पद्धर के हुए टेंडर

धर्मशाला: हिमाचल के बेहद अहम प्रोजेक्ट मंडी-पठानकोट फोरलेन ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। इस प्रोजेक्ट ने एक कदम और आगे बढ़ाया है। अब सिहुणी से लेकर राजोल क्षेत्र तक का मुआवजा भी बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही प्रभावितों को मुआवजा मिलने का रास्ता साफ हो गया है। इसके अलावा दो और जगहों ठानपुर और पद्धर में काम के टेंडर हो गए हैं। फोरलेन के प्रोजेक्ट डायरेटर अनिल सेन ने खबर की पुष्टि की है। फोरलेन के पीडी अनिल सेन ने बताया कि इससे पहले नूरपुर के चक्की बैंक से फोरलेन का काम शुरू हुआ था।

चक्की बैंक से सिहुणी तक मुआवजे की प्रक्रिया को पूरा कर लिया गया है। अब सिहुणी से आगे राजोल तक का मुआवजा बनकर भी तैयार हो गया है। उन्होंने बताया कि इसकी डिटले उन्होंने दिल्ली में हैडक्वार्टर को भेज दी है। उन्होंने हैडक्वार्टर से शीघ्र पैसा जमा करवाने को कहा है। दिल्ली से पैसा आने के बाद इसे एसडीएम जवाली व एसडीएम शाहपुर के पास जमा करवाया जाएगा। उनके जरिए प्रभावितों को मुआवजा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम चल रहा है।

ठानपुरी के परौर के टेंडर हुए
फोरलेन को लेकर दो और जगहों के लिए टेंडर हो चुके हैं। इनमें पहला पैच ठानपुरी से परौर तक है। दूसरा पैच पद्धर से बिजणी तक है। इन दोनों स्थानों के लिए टेंडर हो चुक हैं। ऐसे में इन स्थानों पर भी काम शुरू होने की दिशा में एक और कदम आगे बढ़ गया है।

राजोल से घुरकड़ी तक इंतजार
राजोल से लेकर घुरकड़ी तक फोरलेन का काम अभी नहीं होना है। जिला उपायुक्त डा निपुण जिंदल पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि यह काम एयरपोर्ट का विस्तार होने तक डी-स्कोप है। यानी एयरपोर्ट विस्तार के बाद ही इस हिस्से में फोरलेन का काम होगा। इस कारण इन क्षेत्रों में रहने वाले लोगों का इंतजार बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि एयरपोर्ट पर जिला प्रशासन को जल्द स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

Balkrishan Singh

Recent Posts

कुल्लू, मण्डी, शिमला व किन्नौर जिला के 7 मतदान केन्द्रों को स्थानांतरित करने की अनुमति

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि भारत चुनाव आयोग ने कुल्लू, मण्डी, शिमला…

2 hours ago

आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद: CM

आपदा में भाजपा नेताओं ने रुकवाई केंद्र से मिलने वाली आर्थिक मदद: मुख्यमंत्री -भाजपा सांसद…

2 hours ago

भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी और मोदी दुनिया के सबसे बड़े नेता है: जयराम ठाकुर

बद्दी में वसूला जा रहा है गुण्डा टैक्स, पलायन कर रहे उद्योग, चरम पर भ्रष्टाचार…

2 hours ago

धूमल चुनाव हारते नहीं, तो कभी सीएम नहीं बनते जयरामः कांग्रेस

एक्सीडेंट्ल चीफ़ मिनिस्टर थे जयराम ठाकुरः कांग्रेस  धूमल चुनाव हारते नहीं, तो कभी सीएम नहीं…

2 hours ago

“ख़रीद-फरीख्त की राजनीति शुरू कर भाजपा ने प्रदेश की संस्कृति को कलंकित किया”

ख़रीद-फरीख्त की राजनीति शुरू कर भाजपा ने प्रदेश की संस्कृति को कलंकित कियाः सीएम मैंने…

2 hours ago

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा: जगत सिंह नेगी

OPS को लेकर कर्मचारियों को गुमराह कर रही भाजपा, हिमाचल में भी OPS बंद होने…

20 hours ago