Follow Us:

मंडी : सदर भाजपा ने सीएम रिलीफ फंड में दिए 50100 रुपये, बांटे मास्क और सेनेटाइजर

बीरबल शर्मा |

मंडी  सदर भाजपा मंडल ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए सरकार और भाजपा संगठन के आदेश का अनुपालना करते हुए 24540 फेस मास्क और सैनिटाइजर बांटे हैं । यह जानकारी सदर भाजपा मंडल के अध्यक्ष मनीश कपूर ने दी। उन्होंने बताया कि इस आपदा की घड़ी में कोरोना महामारी से निपटने के लिए सदर मंडल ने सीएम रिलीफ फंड में 50100 का रुपए का योगदान दिया है। इसी कड़ी में 1142 परिवारों के सदस्यों को मोदी राशन किट वितरित की गई। आरोग्य सेतु ऐप के माध्यम से 6045 लोगों को जोड़ा गया जबकि इसी दौरान 19 बूथों पर बैठक भी की गई ।

उन्होंने बताया कि सदर भाजपा मंडल के बूथ अध्यक्षों, बूथ पालकों, ग्राम शक्ति केंद्र अध्यक्ष, भाजपा के तमाम पदाधिकारियोंए पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री और सांसद का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद कराया गया। बूथ स्तर पर भाजपा मंडल विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों ने उन सभी जरूरतमंद लोगों की मदद की जिन्हें लॉक डाउन के दौरान मदद की आवश्यकता थी। उन्होंने बताया कि सदर भाजपा मंडल पार्टी संगठन के आदेश अनुसार निरंतर संगठन को मजबूत करने में लगा हुआ है तथा आगामी समय में भी संगठन व सरकार की ओर से जो भी आदेश होगा उसकी अनुपालना की जाएगी। सांसद रामस्वरूप शर्मा ने सदर मंडल को बड़े पैमाने पर फेस मास्क और सैनिटाइजर दिया है जिससे वह कोरोना योद्धाओं को बांट रहे हैं ताकि वह इस जंग को निर्भय होकर लड़ सकें।