Categories: हिमाचल

मंडी : सदर भाजपा ने सीएम रिलीफ फंड में दिए 50100 रुपये, बांटे मास्क और सेनेटाइजर

<p>मंडी&nbsp; सदर भाजपा मंडल ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए सरकार और भाजपा संगठन के आदेश का अनुपालना करते हुए 24540 फेस मास्क और सैनिटाइजर बांटे हैं । यह जानकारी सदर भाजपा मंडल के अध्यक्ष मनीश कपूर ने दी। उन्होंने बताया कि इस आपदा की घड़ी में कोरोना महामारी से निपटने के लिए सदर मंडल ने सीएम रिलीफ फंड में 50100 का रुपए का योगदान दिया है। इसी कड़ी में 1142 परिवारों के सदस्यों को मोदी राशन किट वितरित की गई। आरोग्य सेतु ऐप के माध्यम से 6045 लोगों को जोड़ा गया जबकि इसी दौरान 19 बूथों पर बैठक भी की गई ।</p>

<p>उन्होंने बताया कि सदर भाजपा मंडल के बूथ अध्यक्षों, बूथ पालकों, ग्राम शक्ति केंद्र अध्यक्ष, भाजपा के तमाम पदाधिकारियोंए पंचायत प्रतिनिधियों के साथ मुख्यमंत्री और सांसद का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद कराया गया। बूथ स्तर पर भाजपा मंडल विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों ने उन सभी जरूरतमंद लोगों की मदद की जिन्हें लॉक डाउन के दौरान मदद की आवश्यकता थी। उन्होंने बताया कि सदर भाजपा मंडल पार्टी संगठन के आदेश अनुसार निरंतर संगठन को मजबूत करने में लगा हुआ है तथा आगामी समय में भी संगठन व सरकार की ओर से जो भी आदेश होगा उसकी अनुपालना की जाएगी। सांसद रामस्वरूप शर्मा ने सदर मंडल को बड़े पैमाने पर फेस मास्क और सैनिटाइजर दिया है जिससे वह कोरोना योद्धाओं को बांट रहे हैं ताकि वह इस जंग को निर्भय होकर लड़ सकें। &nbsp;</p>

<p>&nbsp;</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

10वीं की परीक्षा में भी लड़कियों का रहा दबदबा, 74.61% रहा परिणाम.

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला ने दसवीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। परीक्षा…

53 mins ago

सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मौत, एक घायल

हिमाचल प्रदेश में हर दिन बढ़ रहे सड़क हादसे चिंता का विषय है। अब ताजा…

59 mins ago

देहरा की पंचायत नौशहरा के सेना के जवान की मौत

हिमाचल के जिला कांगड़ा के उपमंडल देहरा की पंचायत नौशहरा से सेना के जवान मनीष…

1 hour ago

चुनाव में जैसे भाषण दे रहे मोदी, वह देश की एकता के लिए खतरा : प्रेम

हिमाचल कांग्रेस के प्रवक्ता प्रेम कौशल ने प्रधानमंत्री मोदी समेत भाजपा नेताओं पर भाषणों के…

1 hour ago

राष्ट्रपति ने केन्द्रीय विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की

राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय के सातवें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की राष्ट्रपति ने…

3 hours ago

लोक सभाचुनाव के दृष्टिगत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) मनीष गर्ग ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की एक बैठक की…

4 hours ago