Follow Us:

Whatsapp Scam: लिंक खोलते ही मंडी के कारोबारी के खाते से 48200 रुपये गायब

|

विपल्‍व सकलानी

Mandi: साइबर ठगों के झांसे में आकर मंडी शहर के भूतनाथ बाजार के एक कारोबारी ने 48200 रुपए खाते से गंवा दिए हैं। हैप्पी हैंडलूम के मालिक हितेश वैद्य ने मामले की शिकायत साइबर थाना में की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। शिकायतकर्ता के अनुसार शनिवार को किसी अनजान नंबर से एक लिंक शेयर किया गया। यह लिंक केवाईसी से संबंधित था। इस लिंक को खोलते ही कारोबारी के खाते से 48200 रुपए कट गए। साइबर क्राइम विंग के मंडी में तैनात एएसपी मनमोहन सिंह ने इस शिकायत की पुष्टि की है। उन्‍होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। आनलाइन ठगी के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए उन्होंने आम जनता को इस स्तर पर अत्यधिक चौकन्ना रहने के लिए कहा है। उन्‍होंने व्हाटसअप पर आने वाले ऐसे अनाधिकृत लिंक को खोलने की लोग भूल न करने की अपील की है।