Follow Us:

मंडी: 40 सालों से भाजपा के साथ जुड़े कार्यकर्ता के घर पहुंचे केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर

पी. चंद |

जन आशीर्वाद यात्रा के लिए आज मंडी पहुंचे हैं। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर भापजा के साथ 40 सालों से जुड़े कार्यकर्ता रामेश्वर उर्फ क्लोड़ू के घर पहुंचे। रामेश्वर ने पगड़ी पहनाकर केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया। इस मौके पर उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप, विधायक राकेश जम्वाल, इंदर सिंह गांधी, विनोद कुमार, महामंत्री त्रिलोक जम्वाल, ज़िला अध्यक्ष रणवीर सिंह उपस्थित रहे। बता दें कि रामेश्वर भाजपा के विभिन्न पदों पर भी कार्य कर चुके हैं।