Follow Us:

मंडी: ब्लास्टिंग से आए पत्थर लगने से घर के बरामदे में बैठी महिला घायल

desk |

मंडी पंडोह के बीच आठ मील सांबल में रविवार को फोरलेन पर चल रहे चट्टानों को हटाने के लिए किए गए ब्लास्टिंग से अपने घर के बरामदे में बैठी महिला घायल हो गई।
घायल महिला 48 साल की लता देवी पत्नी स्वर्गीय उदय सिंह है। लता देवी ने बताया कि वह बरामदे में बैठी थी और इसी बीच ब्लाटिंग का जोर से धमाका हुआ व पत्थर के कई टुकड़े आकर उसके घर के बरामदे में आ गिरे।
इनमें से एक बड़ा टुकड़ा उसकी पीठ पर आ गिरी और वह इसकी चोट से गिर गई। बुरी तरह से घबराई व घायल हुई लता देवी को तुरंत गांव वालों ने मंडी जोनल अस्पताल पहुंचाया मगर वहां पर कोई भी विशेषज्ञ चिकित्सक न मिलने से उसे नेरचौक मेडिकल कालेज के लिए रैफर कर दिया गया। वहां उसका उपचार चल रहा है। उसका अल्ट्रासाउंड आदि करवाने के लिए कहा गया है।
परिजनों के अनुसार अक्सर ब्लास्टिंग से पहले सीटियां बजाकर या आवाजें लगाकर लोगों को सतर्क कर दिया जाता था मगर रविवार को ऐसा कुछ नहीं किया गया। यदि यह पत्थर उसके सिर पर ही लग जाता तो उसकी जान भी जा सकती थी। इस बारे में फोरलेन का निर्माण कर रही केएमसी कंपनी के किसी भी जिम्मेवारी अधिकारी ने फोन नहीं उठाया।