Categories: हिमाचल

मंडी: फोरलेन निर्माण में कार्यरत मजदूर की सर्पदंश से मौत, मजदूरों के लिए खाना बनाने का करता था काम

<p>निर्माणाधीन नागचला मनाली फोरलेन में कार्यरत एक मजूदर की सांप के काटने से मौत हो गई। मृतक मुनी लाल पुत्र लाल मन 46 साल का था जो गांव मंडी जिले की बल्ह घाटी के गांव टिक्करी मैरामसीत का रहने वाला था जो मंडी के पास बन रही फोरलेन की टनल में कार्यरत मजदूरों के लिए खाना बनाने का काम करता था। वह मजदूरों के रहने के लिए गांव जरली में बनाई जा रही कालोनी में रहता था। यह काम एनएचआईए का है जो केएमसी कंपनी कर रही है। केएमसी कंपनी ने इस काम को जेएसईसी कंपनी को देख रखा है। इसी कंपनी में मुनी लाल कुक का काम करता था।&nbsp;</p>

<p>मजदूरों के प्रधान सोहन सिंह ने बताया कि मुनी लाल रोजाना की तरह सोया हुआ था। रात एक बजे उसे ऐसा लगा कि किसी चीज ने उसे काटा है। जब वह बाहर की ओर निकला तो उसकी आंखों के आगे अंधेरा छा गया। उसने अपने साथियों को जगाया और अपनी हालत बताई। गंभीर देखकर साथी उसे जोनल अस्पताल मंडी ले गए जहां डाक्टरों ने उसका उपचार शुरू किया और टैस्ट आदि लिए मगर सुबह पांच बजे उसकी मौत हो गई। उसका शरीर नीला पड़ गया और उसके गले में सांप काटने का निशान भी बन गया था।&nbsp;</p>

<p>मृतक की दो छोटी छोटी बेटियां और एक छोटा बेटा छूट गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद उसे परिजनों के हवाले कर दिया है। प्रधान और अन्य लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे परिवार को पालने वाला मजदूर मौत का शिकार हो गया और अब उसका परिवार बेसहारा हो गया। ऐसे में उस परिवार को अधिक से अधिक आर्थिक मदद दी जाए। कंपनी और अन्य मजदूरों ने कुछ पैसा जोड़ कर उसके परिजनों की फैारी मदद की है।</p>

Samachar First

Recent Posts

द हंस फाऊंडेशन एमएमयू 2 बंजार द्वारा सामान्य चिकित्सा शिविर का अयोजन

एमएमयू इकाई 2 बंजार के द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनौन में किशोरियों को सामाजिक…

42 mins ago

हिमाचल में 2 दिन बाद एक्टिव होगा वेस्टर्न डिस्टरबेंस:9-10 अक्टूबर को बारिश; बढ़ेगी ठंड, अभी तापमान सामान्य से ज्यादा

Shimla: हिमाचल प्रदेश में दो दिन बाद पश्चिमी विक्षोभ (WD) एक्टिव हो रहा है। इससे…

3 hours ago

Himachal: हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को सब्सिडी अब सीधे बैंक खाते में मिलेगी

Himachal power subsidy:  हिमाचल प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं को अब बिजली पर मिलने वाली सब्सिडी…

4 hours ago

Mandi News: नवरात्रों में माता बगलामुखी मंदिर में भक्तों का उमड़ा सैलाब, भक्तों की मनोकामनाएं हो रही हैं पूर्ण

Baglamukhi Temple  : सदर विधानसभा क्षेत्र के तुंगल में स्थित प्रसिद्ध देवी माता बगलामुखी मंदिर…

4 hours ago

Pakistan News: शादी की मनाही पर लड़की ने परिवार को दिया जहर, 13 की मौत

Pakistan family poisoned murder : पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक दिल दहला देने वाली…

4 hours ago

मुख्यमंत्री सुक्खू ने अचानक किया IGMC शिमला का निरीक्षण, मरीजों से लिया फीडबैक

CM Sukhu visits IGMC Shimla:  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार सुबह 7:00…

5 hours ago