Follow Us:

देशभर में छाए मंडी के अतुल,आरबीआई की परीक्षा में रहे अव्वल

desk |

कहते है मन में कुछ करने का दृढ़ संकल्प हो तो कायनात भी उसे पूरा करने से पीछे नहीं हटती है।
ऐसा ही कुछ मंडी के अतुल ने कर दिखाया है। मंडी के अतुल ने आरबीआई की ग्रेड-बी ऑफिसर परीक्षा में देशभर में पहला स्थान हासिल किया है। यह होनहार बेटा मंडी जिले के जोगिंद्रनगर उपमंडल के बैला का रहने वाला है।
फिलहाल अतुल नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर, भारत में युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय में जिला युवा अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। अतुल के पिता बृज लाल हिमाचल पुलिस से बतौर सब इंस्पेक्टर रिटायर हुए हैं।

अतुल ने जवाहर लाल गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज सुंदरनगर से बीटेक की है।
उसके बाद भारतीय वन प्रबंधन संस्थान से पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) की पढ़ाई की। उन्होंने मध्य प्रदेश वन विकास निगम में बतौर प्रबंधक अपनी सेवाएं दी। अतुल 2019 में पहली बार रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की परीक्षा में बैठे, लेकिन इंटरव्यू के बाद अंतिम सूची में नाम दर्ज करवाने से चूक गए।
अतुल ने फिर भी अपना हौंसला नहीं खोया और कठिन परिश्रम, निष्ठा एवं परिवार के सहयोग से पूरे देश में पहला स्थान हासिल किया है।