Follow Us:

मंडी की रितिका ने जीता ग्लोबल इंटरनेशनल अर्थ अवार्ड

डेस्क |

हिमाचल की बेटी ने एक बार फिर से अपने नाम का डंका देश भर में बजाया है। डॉ रितिका गुप्ता जो मंडी जिले के बल्ह क्षेत्र के रत्ती की रहने वाली है ने देश भर से आई 250 के लगभग प्रतिभागियों को पछाड़ते हुए ग्लोबल इंटरनेशनल अर्थ अवार्ड का ग्रेड फिनाले जीता। यह आयोजन ग्लोबल इंडिया एंेटरटेनमेंट प्रोडेक्शनहाउस 2023 का आयोजन दिल्ली में किया गया।

इसमें देश भर से आए लगभग 250 प्रतिभागियों ने भाग लिया। ग्रेड फिनाले के ज्यूरी जज मल्लायिका अरोड़ा और अदिति गोविंतकर थे। यह ग्रेड फिनाले 5 दिन चला। कार्यक्रम का आयोजन व  निर्देशन अलेय शर्मा, लोकेश शर्मा, क्रांति मिश्रा नारंग और जतिन खिरबिट द्वारा किया गया। लगभग 250 प्रतिभागियों मंे से अंत में 5 को चुना गया और फाइनलिस्ट डॉ रितिका गुप्ता को ग्लोबल इंडिया इंटरनेशनल अर्थ 2023 का खिताब हासिल हुआ।

इस खिताब के मिलने पर बल्ह क्षेत्र में ही नहीं बल्कि मंडी व प्रदेश में भी खुशी का माहौल है। डॉ रितिका गुप्ता जो बल्ह के रत्ती की रहने वाली है के पिता सेवानिवृत प्रधानाचार्य रमेश गुप्ता हैं जबकि माता प्रेम लता गुप्ता है। उसका भाई राहुल गुप्ता इंजीनियर है। परिजनों व शुभचिंतकों ने डॉ रितिका गुप्ता के उज्जवल भविष्य की कामना की है।