मंडी शहर के रामनगर मंगवाईं के सार्थक शर्मा ने हमीरपुर में संपन्न हुई केंद्रीय विद्यालय संगठन गुरूग्राम संभाग की संकुल स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के अंडर 19 बालक वर्ग दूसरा स्थान हासिल किया। सार्थक शर्मा मंडी के जवाहरनगर खलियार का छात्र है जिसने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। उसका चयन अब इसी महीने होने जा रही केंद्रीय विद्यालय संगठन के राष्ट्ीय स्तरीय प्रतियोगिता के भी हो गया है।
अंडर 19 वर्ग में पहला स्थान केंद्रीय विद्यालय शिमला जाखू हिल्सके नवोदित शर्मा को मिला जबकि दूसरे स्थान पर रिषिध कुमार को मिला। इस प्रतियोगिता में अंडर 14 व अंडर 17 वर्ग के शतरंज मुकाबले भी हुए। विजेताओं को अब राष्ट्ीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए चयनित किया गया है।
सार्थक की इस उपलब्धि से केंद्रीय विद्यालय मंडी के अध्यापक व विद्यार्थी वर्ग में खुशी की लहर है। उसके पिता रवि कुमार शर्मा जो आई टी आई मंडी में कार्यरत हैं ने इस पर खुशी जाहिर करते हुए यह भी उम्मीद जताई कि सार्थक शर्मा राष्ट्ीय स्तर की प्रतियोगिता में भी अच्छा प्रदर्शन करेगा।
नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने नादौन में पत्रकारों के साथ बातचीत में कहा…
धर्मशाला, 18 मई: रिर्टनिंग आफिसर कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र डीसी हेमराज बैरवा ने बताया कि…
धर्मशाला, 18 मई: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय क्षेत्रीय केंद्र धर्मशाला में लोकसभा तथा विस उपचुनाव में…
मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज यहां बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अनुमोदित…
धर्मशाला, 18 मई: सहायत अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर कर्मचंद भारती ने बताया कि 20 मई…
कांग्रेस सरकार के साथ चलेगी धर्मशाला की जनता, जग्गी को MLA बनवाकर बढ़ेगा विकास का…