हिमाचल

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल

निर्दलीय चुनाव लड़े मनीष तोमर कांग्रेस में शामिल
पूर्व विधायक रतन सिंह के पोते हरप्रीत सिंह ने भी भाजपा छोड़ी
पांवटा साहिब। सिरमौर जिला के पांवटा साहिब विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के किले में कांग्रेस ने सेंधमारी कर दी है। पिछला विधानसभा चुनाव निर्दलीय लड़े मनीष तोमर समर्थकों सहित शनिवार को कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने भाजपा को अलविदा कहकर निर्दलीय चुनाव लड़ा था। पूर्व विधायक रतन सिंह के पोते हरप्रीत सिंह भी कांग्रेस में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने सबको पटका व फूलमाला पहनाकर कांग्रेस में शामिल करवाया।
कांग्रेस में शामिल होने वालों में परविंदर सिंह बिट्टू पूर्व बीडीसी एवं वर्तमान जिला परिषद सदस्य के पति, इंतज़ार अली पूर्व राज्य महासचिव, युवा कांग्रेस और 2015 में जिला परिषद चुनाव लड़ चुके हैं। उन्होंने बद्रीपुर जिला परिषद वार्ड में 3500 वोट प्राप्त किए थे। रमेश कुमार पूर्व बीडीसी सदस्य एवं 2 बार लगातार पंचायत प्रधान गोरखुवाला रहे हैं।
सरदार जीवन सिंह वर्तमान प्रधान भगानी साहिब गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी, 2015 में जिला परिषद का चुनाव लड़ा और भगानी साहिब जिला परिषद वार्ड में 2000 वोट हासिल किए। अरविंद सिंह, सतविंदर सिंह बिट्टू पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष, प्रदीप कुमार
पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष, रितेश मेहता, नरेंद्र परमार, देव राज नेगी वर्तमान पंचायत प्रधान बधाना, रणदीप पुंडीर पूर्व पंचायत प्रधान नघेता, मोहित सैनी वर्तमान पंचायत उपप्रधान नवादा, इरफान मलिक पंचायत उपप्रधान पुरीवाला, इमरान कादरी, मुशर्रफ हाशमी, रविंदर सिंह भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं।
Kritika

Recent Posts

सुविधा ऐप का लाभ उठाएं प्रत्याशी और उनके प्रतिनिधि: डीसी

धर्मशाला 24 मई: जिला निर्वाचन अधिकारी डीसी हेमराज बैरवा ने कहा कि लोकसभा आम चुनाव-2024…

5 hours ago

बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाता बखूबी निभा रहे अपनी जिम्मेदारी: हेमराज बैरवा

धर्मशाला, 24 मई: कांगड़ा-चम्बा संसदीय क्षेत्र में 57 प्रतिशत से अधिक पात्र बुजुर्ग और दिव्यांग…

5 hours ago

रवि ठाकुर दूसरे कांग्रेसी विधायकों को 15 करोड़ का लालच देकर भाजपा में मिलने को उकसाते रहेः सीएम

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू ने आज लाहौल-स्पीति जिले के उदयपुर में कांग्रेस पार्टी की…

5 hours ago

पूर्व विधायक ने चालक के नाम पर सम्पतियों में लगाया काला धन: सीएम

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्दर सिंह सुक्खू आज धर्मशाला में हिमाचल-पंजाब गोरखा एसोसिएशन के एक कार्यक्रम में…

5 hours ago

प्रधानमंत्री के आरोपों पर कांग्रेस का पलटवार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हिमाचल प्रदेश में दो चुनावी रैलियां की, जिसमें मोदी ने…

5 hours ago

नगर निगम की मासिक बैठक पानी की समस्या पर गरमाया सदन

शिमला नगर निगम की मासिक बैठक का आयोजन शुक्रवार को बचत भवन में किया गया।…

5 hours ago