हिमाचल

मनजीत सिंह ठाकुर समर्थकों सहित कांग्रेस में शामिल

शिमला। भाजपा नेता मनजीत सिंह ठाकुर अपने समर्थकों के कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए हैं। मनजीत सिंह ठाकुर को मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने सरकारी आवास ओक ओवर में पटका पहनाकर कांग्रेस पार्टी में शामिल किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मनजीत सिंह ठाकुर की कांग्रेस पार्टी में घर वापसी से पार्टी को मज़बूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 में मनजीत सिंह ठाकुर कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे, लेकिन आज उनकी कांग्रेस पार्टी में घर वापसी हुई है। उन्होंने कहा कि मनजीत सिंह ठाकुर ने वर्ष 2009 में कांग्रेस पार्टी के चुनाव चिन्ह पर विधानसभा चुनाव लड़ा था और वह हिमाचल प्रदेश कांग्रेस पार्टी के सचिव भी रहे हैं।
मनजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू हिमाचल प्रदेश की प्रगति के लिए अनेकों कदम उठा रहे हैं और उनकी नीतियों से प्रभावित होकर ही वह कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी के एक सिपाही के रूप में समर्पित होकर कार्य करेंगे और पार्टी को मजबूत बनाने में अपना भरपूर योगदान देंगे।
उन्होंने कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एक दूरदर्शी नेता हैं और हिमाचल प्रदेश को सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयास कर रहे हैं। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर भी उपस्थित रहे।
Kritika

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

2 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

3 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

3 hours ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

3 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

18 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

19 hours ago