हिमाचल

हार सामने देखकर चुनाव लड़ने से पीछे हटे जयराम: मुख्यमंत्री

हार सामने देखकर चुनाव लड़ने से पीछे हटे जयराम : मुख्यमंत्री

कंगना को फेल करने में नेता प्रतिपक्ष का रहेगा पूरा रहयोग
एक महीने की शूटिंग के लिए हिमाचल आई हैं भाजपा उम्मीदवार
बंजार (कुल्लू)। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सूक्खू ने शुक्रवार को बंजार में कांग्रेस उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह के लिए वोट मांगते हुए भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर हार सामने देखकर लोकसभा चुनाव लड़ने से पीछे हट गए। उन्हें मालूम था कि पांच साल मुख्यमंत्री रहते मंडी संसदीय क्षेत्र में काम नहीं किया है, वह सिर्फ सराज तक ही सीमित रहे।
ठाकुर सुखविंदर सिंह ने कहा कि हाईकमान के बोलने पर पहले जयराम ने चुनाव लड़ने की हामी भर दी थी, लेकिन जैसे ही उन्होंने पता चला कांग्रेस युवा व स्मार्ट चेहरे विक्रमादित्य सिंह को चुनाव मैदान में उतारने वाली है, वह पीछे हट गए।
उन्होंने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को कहा कि मंडी से कोई सेलिब्रिटी ही जीत सकती है, इसलिए कंगना रनौत को टिकट दिला दी। कंगना को फेल करने में जयराम ठाकुर का पूरा सहयोग रहेगा। कंगना रनौत एक महीने की शूटिंग के लिए हिमाचल प्रदेश आई हैं। नेता प्रतिपक्ष जितनी मर्जी लोकेशन सेट कर लें, जितनी लोकेशन बदल लें, फ़िल्म फ्लॉप होना तय है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे यहां टॉप का हीरो (विक्रमादित्य सिंह) है। टॉप का हीरो वह होता है जो दिन-रात जनता की सेवा में लगा रहता है। विक्रमादित्य सिंह ने आपदा में मंडी संसदीय क्षेत्र की जनता का भरपूर साथ दिया है। वह लोगों के दुख में साथ खड़े हुए। जेसीबी में बैठकर सड़कों को खुलवाया व वैली ब्रिज बनवाए। विक्रमादित्य ने बंजार में अनेक कार्य किये हैं, सांसद बनकर वह यहां विकास की गंगा बहाएंगे। लोकसभा चुनाव के बाद वह विक्रमादित्य सिंह के साथ फिर बंजार आएंगे और लोगों की मांगों को पूरा किया जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व भाजपा सरकार ने भ्रष्टाचार के चोर दरवाजे खोल रखे थे। नौकरियां बेची जाती थीं और जयराम ठाकुर पूरे 5 साल मूकदर्शक बने रहे। भाजपा हिमाचल व महिला विरोधी है। पहले आपदा में साथ नहीं दिया, फिर महिलाओं के 1500 रुपये रुकवाने के लिए चुनाव आयोग पहुंच गए।
भाजपा सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेंकने का काम करती है। कांग्रेस काम करने में विश्वास रखती है, भाजपा की तरह चुनाव देखकर धन आवंटन नहीं करती। भाजपा ने कांग्रेस की चुनी हुई सरकार गिराने के लिए धनबल का इस्तेमाल किया, लेकिन कांग्रेस के 6 विधायक खरीदकर भी जयराम सत्ता की भूख नहीं मिटा पाए। कांग्रेस के पास पैसा नहीं जनबल है। जनबल की ताकत से ही धनबल को हराएंगे।
पूर्व कर्मचारियों ने थामा भाजपा का दामन
बंजार में पूर्व कर्मचारियों ने कांग्रेस का दामन थामा है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू व लोकसभा उम्मीदवार विक्रमादित्य सिंह ने सेवानिवृत्त असिस्टेंट प्रोफेसर जोगिंदर ठाकुर, सेवानिवृत्त मुख्य शिक्षक सबजा चंद, सेवानिवृत्त पुलिस कर्मी विक्रम ठाकुर ने कांग्रेस सरकार व मुख्यमंत्री की नीतियों व कार्यों में आस्था जताते हुए कांग्रेस जॉइन की है।
Kritika

Recent Posts

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

59 mins ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

1 hour ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

1 hour ago

संसदीय क्षेत्रों में 3 और विस उप-चुनावों के लिए 4 नामांकनों की वापसी

निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने आज यहां जानकारी दी कि आगामी लोकसभा तथा विधानसभा…

2 hours ago

मुल्थान जैसे घटनाएं रोकने को गंभीर प्रयास करे प्रदेश सरकार, जांच हो: आनंद शर्मा

धर्मशाला(कांगड़ा), 17 मई: जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र मुल्थान में एक पनबिजली परियोजना की टनल…

17 hours ago

जनसेवा नहीं, धन सेवा के लिए राजनीति कर रहे राजेंद्र राणा: मुख्यमंत्री

सुजानपुर: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि सुजानपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र राणा…

17 hours ago