Follow Us:

बर्फ़ के कई रंग, कहीं आकर्षक कहीं जंग

पी. चंद, शिमला |

बर्फ़बारी के बाद कई तरह के रंग नज़र आ रहे हैं। बर्फ़बारी के बाद कई इलाकों में ज़िन्दगी ठहर सी गई है। बर्फ़बारी से सूबे की सैंकड़ो सड़कें ठप पड़ी है औऱ स्पिति ,किन्नौर सहित कई क्षेत्रों का सम्पर्क शेष दुनिया से कट चुका है। बर्फ़बारी के बाद राजधानी शिमला में पेड़ की चपेट में आने से एक की मौत हो गई। किन्नौर में हिमस्खलन ने सबके होश उड़ा दिए। समूचा प्रदेश प्रचंड शीतलहर की चपेट में है।

इस सब समस्याओं के बीच बर्फ़ के आनंद की तस्वीरें भी सामने आ रही है। ये दो तस्वीरें किन्नौर से स्नो मेन की आई हैं। जिनको किन्नौरी वेशभूषा से सजाया गया है। पारंपरिक किन्नौरी कपड़ों एवम गहनों से लदे ये स्नो मेन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे है। हो भी क्यों न ये अंदाज भी तो अलग सा है।