Categories: हिमाचल

कैबिनेट मीटिंग में खुल सकता है नौकरियों का पिटारा

<p>हिमाचल मंत्रिमंडल की अहम बैठक आज यानी मंगलवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की अध्यक्षता में होने जा रही है। यह बैठक दोपहर दो बजे शुरू होगी और इस बैठक में कई अहम फैसले लिए जा सकते हैं। विधानसभा चुनाव नजदीक हैं और आचार संहिता लगने से पहले सरकार यह बैठक करने जा रही है, इसलिए माना जा रहा है कि सरकार मतदाताओं को रिझाने के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले और घोषणाएं कर सकती है।</p>

<p>राज्य सचिवालय में होने वाली बैठक में नौकरियों का सरकार बेरोजगारों के लिए पिटारा खोल सकती है। मुख्यमंत्री ने जो भी घोषणाएं की हैं, उन्हें मंजूरी मिलने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा पेंशनरों की 5,10 और 15 प्रतिशत पेंशन वृद्धि का मामला भी कैबिनेट में लाया जा सकता है।</p>

<p>आईटी शिक्षकों के लिए पॉलिसी और आउटसोर्स कर्मचारियों की पॉलिसी के अलावा कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति आयु 58 से 60 वर्ष करने के मामले को भी कैबिनेट में लाए जाने की संभावना है। क्योंकि सीएम ने अपने हमीरपुर दौरे पर कंप्यूटर शिक्षकों को लेकर फैसले की बात कही थी। मंगलवार शाम तक कैबिनेट एजेंडा फाइनल होना है। इस बैठक के फैसलों पर लोगों की निगाहें टिकी हुई हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

अध्यापक बदलाव की धुरी: राजेश धर्माणी

  Mandi; शिक्षण एक बहुत ही उत्तम कार्य है और अध्यापक बनना गौरव की बात…

49 mins ago

हमीरपुर में देवभूमि संघर्ष समिति के धरना प्रदर्शन के दौरान व्यक्ति की मौत

  Hamirpur: देवभूमि संघर्ष समिति के धरना प्रदर्शन के दौरान 47 वर्षीय व्यक्ति की हार्ट…

59 mins ago

हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के मारे जाने की खबर, क्या है सच?

    World News: इजराइली हमले में हिजबुल्लाह का चीफ हसन नसरल्लाह मारा गया है।…

2 hours ago

बंगलूरू के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई में आतंकी हमले का अलर्ट

  Karnatka, Agencies: कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू के ताज वेस्ट एंड होटल को बम से…

5 hours ago

IIT Mandi में 12वां दीक्षांत समारोह, शाश्वत गुप्ता को राष्ट्रपति पदक

Mandi : आईआईटी मंडी में शनिवार को 12वें दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह…

5 hours ago

कुलगाम में आतंकवादियों से मुठभेड़, चार सुरक्षाकर्मी और एक यातायात अधिकारी घायल

कुलगाम में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में चार सुरक्षाकर्मी व एक यातायात पुलिस अधिकारी घायल…

6 hours ago