Follow Us:

ऊना: विवाहिता ने पति समेत ससुराल पक्ष पर दर्ज करवाया दहेज उत्पीड़न का केस

रविंदर, ऊना |

ऊना में अम्ब उपमंडल के गांव अप्पर आंदोरा की एक विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया है। पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि ससुराल वाले उसे दहेज कम लाने व 5 लाख केश की डिमांड कर रहे है। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार अम्ब आंदोरा निवासी विवाहिता  ने थाना ऊना में शिकायत में बताया की उसकी शादी वर्ष जुलाई 2018 में विवेक कुमार से हुई थी।

शादी के दो दिन बाद ही इसके  पति विवेक कुमार, ससुर विजय सिह, सास सिकन्दरा देवी,व जेठाणी पुजा कुमारी ने उसे दहेज कम लाने के ताने मारने शुरू कर दिए। इसके साथ ही जान से मारने की धमकी भी देते है। पहले तो उसने लोकलाज के चलते चुप्पी साधी रखी लेकिन अब तो हद तब हो गयी जब ससुराल वालों ने उससे 5 लाख रुपये मांगने शुरु कर दिए व उसे ज्यादा ओर उसे ज्यादा प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जिससे वह मानसिक रूप से परेशान है। अब पीड़िता ने पुलिस के पास न्याय की गुहार लगाई है। उधर एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस ने मामला धारा 498A 504,506 आईपीसी के तहत दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।