Categories: हिमाचल

पंचतत्व में विलीन हुए शहीद तिलक राज, हजारों लोगों ने नम आंखों से दी अंतिम विदाई

पुलवामा आतंकी हमले में हिमाचल के जिला कांगड़ा के जवाली के धेहा गांव के तिलक राज का आज उनके पैतृक गांव में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया दो दिन पहले पुलवामा में आतंकी हमले में इनकी शहादत हुई तिलक राज के अंतिम संस्कार पर प्रदेश में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नडा ने श्रधांजलि दी। वहीं, शांता कुमार, विपिन सिंह परमार  किशन कपूर भी इस मौके पर मौजूद रहे। विपक्ष से भी पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, नुरपूर के पूर्व विधायक अजय महाजन और पूर्व सांसद चन्द्र कुमार ने भी श्रृधांजलि अर्पित की।

अभी 22 दिन पहले ही तिलक राज के घर उनके छोटे बेटे ने जन्म लिया है। शहीद  तिलक राज अपनी छुट्टी काट कर वापिस जा रहे थे।  बेटा जब 18 दिन का हुआ तो पिता तिलकराज यह वादा कर लौट गया था कि जल्द ही वापस आकर जश्न मनाऊंगा। बेटे का नामकरण ‘‘विवान’’ खुद ही किया। बड़ा बेटा विहान अढ़ाई साल का है।

तिलकराज के इस तरह से दुनिया को अलविदा कहने पर हर कोई स्तब्ध है। बड़ा भाई बलदेव सेल्जमैन के तौर पर कार्यरत है। वीरवार रात को ही जब तिलकराज की शहादत की खबर आई तो कुदरत ने भी अश्रु (बारिश) बरसाए। समाचार मिलते ही आसमान से भी मेघ बरसना शुरू हो गए थे। घर पर मासूम और विधवा पत्नी के अलावा बूढे माता-पिता को देखकर शायद ही ऐसा कोई शख्स होगा, जिसकी आंखें नम न हो।

Samachar First

Recent Posts

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

3 mins ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

19 mins ago

Mandi News: 7009 प्रवासियों का पंजीकरण, बल्ह में सबसे अधिक, गोहर में सबसे कम

Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…

27 mins ago

Mandi News: नागरिक अधिकार मंच ने पड्डल में इनडोर स्टेडियम बनाने का किया विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

विपल्‍व सकलानी Memorandum to CM:  नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…

37 mins ago

Chamba News: तीसा नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा जल्द होगी शुरू

Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…

49 mins ago

हरियाणा विधानसभा चुनाव: मतदान जारी, कैथल में सर्वाधिक वोटिंग

Chandigarh: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, जहां दोपहर 12 बजे तक 29.7…

1 hour ago