Categories: हिमाचल

शहीद सौरव कालिया की मां को दिल का दौरा, फोर्टिस कांगड़ा में एडमिट

शहीद कैप्टन सौरव कालिया की मां के लिए पूरे हिमाचल से दुआएं मांगी जा रही हैं। मंगलवार को दिल का दौरा पड़ने से उन्हें कांगड़ा फोर्टिस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत अब सही है। शहीद की मां को गहन-चिकित्सा केंद्र में रखा गया है और विशेषज्ञों की देख-रेख में उनका इलाज चल रहा है।

दरअसल, मंगलवार को सीने में अचानक उठे दर्द की शिकायत के बाद उन्हें एमरजेंसी की हालत में कांगड़ा फोर्टिस में एडमिट कराया गया। जिसके बाद डॉक्टरों ने उनके इलाज की प्रक्रिया शुरू की और हालात पर काबू पा लिया। बुधवार रात को उनकी सफल स्टेंटिंग की गई और अब वह स्वस्थ बताई जा रही हैं।

उनका उपचार करने वाले हृदय रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रणदीप नैयर ने समाचार फर्स्ट को बताया कि कारगिल के शहीद सौरव कालिया की मां अब ठीक हैं। उन्हें शुक्रवार तक अस्पताल से  छुट्टी मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि हृदय रोग से पीड़ित 65 वर्षीय विजय कालिया को क्रिटिकल हालत में एडमिट किया गया। लेकिन, वक्त रहते उनका सफल उपचार हो गया।

जिसने भी शहीद की मां की इस बीमारी के बारे में सुना है ना सिर्फ हिमाचल बल्कि देश के दूसरे हिस्सों में भी लोग उनके तुरंत स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। आप लोगों से भी अपील है कि देश के लिए मर-मिटने वाले शहीद की मां के बेहतर स्वास्थ्य के लिए नवरात्रि में माता रानी से जल्द ठीक होने की प्रार्थना करें…।

Samachar First

Recent Posts

Himachal: शिमला लौटे सीएम सुक्खू, अगले सप्ताह कैबिनेट बैठक

CM Sukhu Returns to Shimla: दिल्ली में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे…

12 mins ago

6 अक्टूबर 2024 का राशिफल: जानें, आपके दिन का हाल

मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आर्थिक दृष्टिकोण से आज…

25 mins ago

Video: भारत ने कम दूरी की वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली का किया सफल परीक्षण

नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…

18 hours ago

Himachal: जेपी नड्डा बोले- आजकल राहुल गांधी अर्बन नक्सल, देश को तोड़ने वालों की भाषा बोल रहे

नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…

18 hours ago

राहुल गांधी शिवाजी महाराज की प्रतिमा का अनावरण करते हुए भाजपा पर हमलावर, बोले- संविधान बर्बाद कर शीश झुकाने का कोई मतलब नहीं

Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…

19 hours ago