Categories: हिमाचल

गंदगी वाली जगहों को छोड़ साफ एरिया की हो रही सफाई

<p>स्मार्ट सिटी धर्मशाला में फैली गंदगी पर रोक लगाने के लिए निगम डिपार्टमेंट ने अहम कदम उठाया है। शुक्रवार को निगर कर्मचारियों और धर्मशाला वासियों ने निगम कार्यालय से लेकर कचहरी अड्डा तक स्वच्छता अभियान चलाया। इस अभियान में लोगों को शहर को साफ रखने का भी संदेश दिया।</p>

<p>इस दौरान मेयर रजनी ने कहा कि यह अभियान अब आगे भी जारी रहेगा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत इस कार्यक्रम को जारी रखा जायेगा। निगम का लक्ष्य धर्मशाला को स्वच्छ बनाना है ताकि अन्य शहर भी धर्मशाला से सीख ले सकें। वहीं, निगम के कमिश्नर ने कहा कि वेस्ट मैनेजमेंट को सुदृढ़ करने के लिए आधुनिक तकनीक से प्लांट बनाया जा रहा है। जल्द ही अन्य योजनाएं भी स्मार्ट सिटी में लागू की जा रही है।</p>

<p>गौरतलब है कि धर्मशाला नगर निगम होने के साथ-साथ स्मार्ट सिटी भी है। पिछले दिनों स्मार्ट सिटी गंदगी की समस्या को लेकर काफी चर्चाओं में भी रही है। लेकिन, इसी बीच निगम का ऐसा कदम केवल नंबर बनाने का है, क्योंकि असल में गंदगी इस एरिया में नहीं बल्कि मेक्लोडगंज, नड्डी जैसे स्थानों में अधिक है। इन&nbsp;स्थानों में हर रोज गंदगी की समस्या वैसी ही होती है और इस पर कोई कदम नहीं उठाया जाता। हर बार कचहरी के ही सफाई अभियान चलाए जाते हैं।</p>

Samachar First

Recent Posts

रोहड़ू व नेरवा में जल्द बिकेंगे जाइका के हिम ट्रेडिशन प्रोडक्ट्स

नेरवा।  जाइका वानिकी परियोजना के तहत वन मंडल रोहड़ू के रोहड़ू और चौपाल वन मंडल…

3 hours ago

डायरिया नियंत्रण अभियान: घर-घर तक पहुंचेगी ओआरएस व जिंक की गोलियां

कांगड़ा जिला में 31 अगस्त तक डायरिया नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा इसमें जिला कांगड़ा के…

3 hours ago

पूर्व सरकार की फ्री बिजली योजना को बंद करने की तैयारी कर रही है सरकार: जयराम ठाकुर

प्रदेश में चल रही हैं मित्रों की सरकार और अपराधियों को मिल रहा है को…

3 hours ago

KL ठाकुर व्यापारी, काम करवाने के बावजूद सरकार की पीठ में छुरा घोंपा: CM

कमल ख़रीदककर चुनाव लड़ रहे पूर्व विधायकों के साथ नहीं भाजपा के ईमानदार कार्यकर्ता :…

3 hours ago

होशियार के राज और राग जानती है देहरा की जनता: कमलेश

पूर्व निर्दलीय विधायक ने किया कलंकित, मुख्यमंत्री से करवाना चाहते थे गलत काम प्रदेश के…

3 hours ago

विकास का समय लग रहा उपचुनावों में: नरेश चौहान

हिमाचल प्रदेश में तीन विधानसभा क्षेत्रों में हो रहे उपचुनाव में जनता भाजपा को सबक…

18 hours ago