हिमाचल

शिमला MC चुनाव: हाईकोर्ट का फैसला, दो वार्डों का दोबारा डिलिमिटेशन के आदेश

शिमला नगर निगम में वार्डों के डिलिमिटेशन और आरक्षण रोस्टर को लेकर हाईकोर्ट ने फैसला सुना दिया है। जिसको राज्य सरकार और जिला प्रशासन के लिए बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। कांग्रेस की नाभा वार्ड से पार्षद सिमी नंदा ने परिसीमन और आरक्षण रोस्टर को हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट ने प्रार्थी के आरोप को सही पाया है।​​​​​​​

कोर्ट ने नाभा वार्ड और समरहिल दो वार्डो का दोबारा से डिलिमिटेशन करने के आदेश दिए है।​​​​​​​ हाईकोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम शिमला में तय समय पर चुनाव की उम्मीदें खत्म हो गई है। क्योंकि शिमला MC के मौजूदा पार्षदों का 5 साल का कार्यकाल 18 जून को पूरा हो रहा है। इस लिहाज से राज्य निर्वाचन आयोग को 18 जून 2022 से पहले चुनाव संपन्न करवाने थे, लेकिन मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन होने की वजह से निर्वाचन आयोग चुनाव नहीं करवा सका।

राज्य निर्वाचन आयोग के अधिवक्ता अजीत सकलानी ने बताया कि नाभा की पार्षद सिमी नंदा ने हिमाचल उच्च न्यायालय में डिलिमिटेशन और आरक्षण रोस्टर में अपतियों को लेकर याचिका दायर की थी। क्योंकि शिमला नगर निगम वार्डों का डिलिमिटेशन कर संख्या 34 वार्डों से बढाकर 41 वार्ड कर दी गई है। सुनवाई के बाद कोर्ट ने 13 मई को फैसला सुरक्षित रख लिया है। जिसका आज फैसला आ गया है। जिसके मुताबिक शिमला के दो वार्डो नाभा व समरहिल का दोबारा सेडिलिमिटेशन करने के आदेश दिए है जबकि आरक्षण को लेकर कोर्ट ने दखल देने से साफ इंकार किया है।

18 जून तक नगर निगम शिमला के चुनाव सम्पन करवाना ज़रूरी था। चुनाव की अनुसूची जारी करने के पहले मतदाता सूची फाइनल करने के लिए कम से कम 28 से 30 दिन का वक़्त चाहिए होता है। उसके बाद नामांकन भरने और इलेक्शन कैंपेन के लिए भी कम से कम दो सप्ताह तक का वक्त देना होता है। ऐसे में अब चुनाव में देरी होगी व नगर निगम शिमला में में एडमिस्ट्रेटर लगना तय है। यानी सरकार MC आयुक्त को शक्तियां दे देगी और जब तक चुनाव नहीं हो जाते हैं।

Balkrishan Singh

Recent Posts

राष्ट्रपति ने राज्यपाल को डाक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज  धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के…

4 hours ago

भारत के राष्ट्रपति ने हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के 7वें दीक्षांत समारोह में भाग लिया

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज (6 मई, 2024) धर्मशाला में हिमाचल प्रदेश…

4 hours ago

लाहौल स्पीति में नगदी फसलों की बिजाई का कार्य आरंभ

केलांग  6 मई: कृषि अधिकारी खंड स्तर पर किसानों को गुणवत्तायुक्त बीज उर्वरक , कृषि…

5 hours ago

बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े गुनहगार : मुख्यमंत्री

नादौन: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सूक्खू ने कहा कि बिकाऊ विधायक जनता के सबसे बड़े…

5 hours ago

सभी क्षेत्रों में चाहे वह रेलवे, राजमार्ग, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा आदि हो पीएम मोदी के काम से परिवर्तन साफ दिखता है : राजीव

चंबा/धर्मशाला: भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ राजीव भारद्वाज ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

5 hours ago

भाजपा के लिए दुःख का कारण है सुक्खूः रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा है कि भाजपा नेता हिमाचल प्रदेश में ऑपरेशन लोट्स…

9 hours ago