हिमाचल

MC शिमला में मनोनीत पार्षदों को लेकर सदन में हंगामा, धरने पर बैठे कांग्रेस पार्षद

शिमला नगर नगर निगम की मासिक बैठक में मनोनीत पार्षदों को लेकर जमकर हंगामा हुआ। बैठक में कांग्रेस पार्षद शारदा चौहान ने नगर निगम पर उनके काम न करने और  मनोनीत पार्षद के काम करने के आरोप लगाए। इस पर भाजपा पार्षद भड़क गए और सदन में हंगामा शुरू कर दिया। कांग्रेस के पार्षद सदन के बीच आ कर बैठ गए। कांग्रेस ने भाजपा शासित नगर निगम पर कांग्रेस के पार्षदों की अनदेखी के आरोप लगाए। सदन में  करीब 20 मिनट तक हंगामा चलता रहा वहीं हंगामा देख महापौर ने सदन स्थगित कर दिया।

कांग्रेस की पार्षद शारदा चौहान में कहा कि वह पिछले काफी समय से वार्ड में कामों को लेकर टेंडर दे रही हैं लेकिन उनके कामों को दबाने का काम किया जा रहा है जबकि मनोनीत पार्षद के बाद के टेंडर पास किये जा रहे हैं। नगर निगम उनके साथ भेदभाव कर रहा है, जबकि वे चुनकर आए हैं बावजूद इसके उनके कामों को तरजीह नहीं दी जाती है।

उन्होंने साफ कर दिया कि यदि उनके साथ इस तरह का भेदभाव खत्म नहीं किया जाता तो वे सदन में धरने में बैठी रहेगी और सदन की कार्यवाही नहीं चलने देंगे। कांग्रेस पार्षद शारदा अपने संबंधित वार्ड क्षेत्र का मामला सदन में उठाया तो महापौर उसका जवाब देने के बजाय सदन छोड़कर चली गई है जिसके चलते कांग्रेस के सभी पार्षद धरने पर बैठ गए हैं।

नगर निगम के महापौर सत्या कौंडल ने कहा कि मनोनीत पार्षद को सरकार ने मनोनीत किया है और उनका भी पूरा अधिकार है। वह कहीं भी कार्य करवा सकते हैं। कांग्रेस के पार्षद बेवजह आरोप लगा रहे हैं और सदन की कार्यवाही नहीं चलने दे रहे। जब तक माहौल शान्त नहीं होता तब तक सदन की कार्रवाई नहीं चलेगी।

Samachar First

Recent Posts

Mandi News: अवैध निर्माण पर शिकंजा, 225 नोटिसाें में 10 की सुनवाई

  illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…

4 mins ago

Himachal: हरियाणा में भाजपा लगाएगी हैट्रिक: अनुराग

Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…

20 mins ago

Mandi News: 7009 प्रवासियों का पंजीकरण, बल्ह में सबसे अधिक, गोहर में सबसे कम

Migrant Registration : हिमाचल प्रदेश में अवैध मस्जिदों के विवाद और बाहरी प्रवासियों की बढ़ती…

28 mins ago

Mandi News: नागरिक अधिकार मंच ने पड्डल में इनडोर स्टेडियम बनाने का किया विरोध, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

  विपल्‍व सकलानी Memorandum to CM:  नागरिक अधिकार मंच मंडी का एक प्रतिनिधि मंडल अतिरिक्त…

38 mins ago

Chamba News: तीसा नागरिक अस्पताल में अल्ट्रासाउंड सुविधा जल्द होगी शुरू

  Radiologist in tissa: चंबा जिले के नागरिक अस्पताल तीसा में जल्द ही अल्ट्रासाउंड की…

51 mins ago

हरियाणा विधानसभा चुनाव: मतदान जारी, कैथल में सर्वाधिक वोटिंग

Chandigarh: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है, जहां दोपहर 12 बजे तक 29.7…

1 hour ago