Categories: हिमाचल

मेडिकल सेक्टर में बड़ा बदलाव, MCI भंग कर डॉ. विनोद पॉल को बड़ी जिम्मेदारी

<p>मेडिकल एजुकेशन सेक्टर मेें सुधार की दिशा में केंद्र सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। बुधवार को मोदी सरकार ने &#39;मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया&#39; को भंग कर दिया और उसकी जगह 7 सदस्ययी एक बोर्ड का गठन किया है। इस बोर्ड के मुखिया नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य)&nbsp; डॉक्टर विनोद पॉल होंगे। हिमाचल के रहने वाले डॉक्टर पॉल अपनी टीम के साथ स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार लाने का काम करेंगे।&nbsp;&nbsp;</p>

<p>डॉक्टर विनोद पॉल ने बीते एक हफ्ते के भीतर अपनी शख्सियत की बदौलत&nbsp;हिमाचल का सिर गौरव से ऊंचा किया है।&nbsp;पिछले ही दिनों उनके दिमाग की उपज दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना को देश भर में लागू किया गया। इस योजना का लाभ देश के करीब 50 करोड़ गरीब जनता को गंभीर से गंभीर बीमारी के इलाज में फायदा मिलेगा।&nbsp;फिलहाल, नीति आयोग के सदस्य के रूप में कार्यभार देख रहे डॉक्टर पॉल पर केंद्र सरकार ने एक और विश्वास जताया है। अब एमसीआई की जगह गठित नए बोर्ड का नेतृत्व उन्हें सौंपा गया है।</p>

<p>एमसीआई को भंग कर नया बोर्ड गठित करने के फैसले को बड़ा बदलाव माना जा रहा है। 7 सदस्ययी बोर्ड में एम्स के डायरेक्टर रंदीप गुलेरिया, पीजीआई चंडीगढ़ के डायरेक्टर जगत राम, NIMHANS बेंगलुरू के प्रमुख बीएन गंगाधर, एम्स नई&nbsp; दिल्ली के प्रोफेसर निखिल डंटन, स्वास्थ्य क्षेत्र के डायरेक्टर जनरल एस वैंकटेश और हेल्त रिसर्च के सेक्रेटरी बलराम भार्गव शामिल हैं।</p>

<p>स्वास्थ्य सेक्टर में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने के इरादे से सरकार ने एमसीआई को भंग कर दिया। &nbsp;यह प्रक्रिया केंद्रीय कैबिनेट ने एक ऑर्डिनेंस पारित करके अमल में लाया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

  Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

9 hours ago

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

10 hours ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

  Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

11 hours ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

12 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

  शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

12 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

  2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

12 hours ago