Follow Us:

चंपा ठाकुर बनीं आउटसोर्स संघ की अध्यक्ष

|

Medical College outsource union elections: मंडी जिले की बल्ह घाटी के लुणापानी में मेडिकल कॉलेज आउटसोर्स कर्मचारी संघ भंगरोटू के चुनाव भारतीय मजदूर संघ के तत्वावधान में संपन्न हुए। भारतीय मजदूर संघ के जिलाध्यक्ष पवन गुलेरिया ने बैठक की अध्यक्षता की, जबकि संघ के संस्थापक अध्यक्ष बलवीर शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।

चंपा ठाकुर को अध्यक्ष और बलवंत सिंह को वरिष्ठ उपाध्यक्ष चुना गया। अन्य पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष अंजू ठाकुर और रत्न सिंह, महासचिव भारती ठाकुर, कोषाध्यक्ष रीता देवी, सह सचिव सुरेश, और प्रैस सचिव हेमराज का चयन हुआ। कार्यकारिणी सदस्य के तौर पर टपकेश्वर, खेम चंद, माया देवी, पुष्पा देवी, शीला देवी, वेद प्रकाश, गगेश कुमार, लाल चंद, सोहन लाल, भूपेंद्र और सुरेश जैसे नाम शामिल किए गए।

बैठक में प्रमुख मुद्दा कर्मचारियों को न्यूनतम मासिक वेतन का न मिलना रहा। यह प्रस्ताव पारित किया गया कि सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वेतन अभी तक कर्मचारियों को प्राप्त नहीं हो रहा है, जिससे उनमें काफी आक्रोश है। संघ ने इस स्थिति को सुधारने के लिए शीघ्र ही आंदोलन का रास्ता अपनाने का निर्णय लिया।