हिमाचल

मेडिसिन स्पेशलिस्ट डाॅ अशोक कुमार ने फोर्टिस कांगड़ा में शुरू की सेवाएं

मेडिसिन स्पेशलिस्ट डाॅ अशोक कुमार ने फोर्टिस कांगड़ा में शुरू की सेवाएं

अस्पताल में हिमकेयर के तहत हो रहा फ्री इलाज

मेडिसिन स्पेशलिस्ट डाॅ अशोक कुमार ने फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा में अपनी सेवाएं आरंभ कर दी हैं। डाॅ अशोक कुमार ने मेडिसिन में एमडी की डिग्री गवर्नमेंट मेडिकल कालेज अमृतसर हासिल की है। इससे पहले डाॅ अशोक अमृतसर के एक निजी अस्पताल में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे थे।

डाॅ अशोक ने कहा कि फोर्टिस अस्पताल एक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल है, जहां हर मर्ज का उपचार उपलब्ध है। साथ ही यहां हिमकेयर के तहत फ्री उपचार सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा के मेडिसिन विभाग में मधुमेह (डायबिटीज) का इलाज, उच्च रक्तचाप का इलाज, मलेरिया, डेंगू का इलाज, पीलिया का इलाज, थायराइड एवं अस्थमा का इलाज, निमोनिया का इलाज, हृदय रोगों का इलाज, फेफड़ों के रोगों का इलाज, सांप के काटने का इलाज, सभी संक्रामक रोगांे का उपचार, डायरिया का इलाज एवं टीबी का इलाज उपलब्ध है।

फोर्टिस कांगड़ा के मैनेजमेंट रिप्रेजेंटेटिव दीपक लट्ठ ने कहा कि अस्पताल बेहतरीन सेवाएं बहुत ही कम मूल्यों में उपलब्ध करवाता है। साथ ही मरीजों को ईसीएचएस तथा हिमकेयर के तहत निःशुल्क उपचार सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। दीपक लट्ठ ने कहा कि यहां की क्वालिटी |ऑफ सर्विस, जिसमें अस्पताल को एनएबीएच का प्रमाण पत्र प्राप्त है, बहुत ही उमदा है.

साथ ही सुपरस्पेशलिस्ट डाॅक्टरों की टीम 24 घंटे सातों दिन उपलब्ध है। दीपक लट्ठ ने कहा कि डाॅ अशोक कुमार के फोर्टिस कांगड़ा के मेडिसिन विभाग में जुड़ने से इस विभाग में अब तीन स्पेशलिस्ट की टीम काम कर रही है, जिनमें माने-माने डाॅ कैलाश नाथ शर्मा एवं डाॅ गगन आचार्य शामिल हैं।

सोमवार को आयोजित एक प्रेसवार्ता में फोर्टिस अस्पताल कांगड़ा के डायरेक्टर अमन सोलोमन, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डाॅ सतीश शर्मा एवं शेखर कोहली मौजूद रहे।
Kritika

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

4 hours ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

  Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

4 hours ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

  Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

4 hours ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

4 hours ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

  अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

19 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

  Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

19 hours ago