हिमाचल

हिमाचल भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड की निदेशक मंडल की बैठक

हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर ने सोमवार को शिमला में 45वीं निदेशक मंडल की बैठक की अध्यक्षता की।

नरदेव सिंह कंवर ने कहा कि जरूरतमंद और योग्य निर्माण श्रमिकों तक बोर्ड द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक कल्याण योजनाओं की वित्तीय सहायता प्रदान करना बोर्ड की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि बोर्ड श्रमिकों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और उनके उत्थान के लिए विभिन्न योजनाओं का सफलतापूर्वक कार्यान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने जिला टीमों को बोर्ड के लाभार्थियों को हर संभव सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से कामकाज में सुधार के लिए ट्रेड यूनियनों के साथ मिलकर काम करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान निर्माण श्रमिकों के कल्याण के लंबित महत्वपूर्ण मामलों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई।
इससे पूर्व, बोर्ड के सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी राजीव कुमार ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। निदेशक ने गैर सरकारी सदस्यों के सहयोग और बैठक के दौरान बहुमूल्य सुझावों के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर बोर्ड के उप श्रम आयुक्त मनीष करोल, हिमाचल प्रदेश सरकार के उप सचिव श्रम एवं रोजगार अमर सिंह तथा सहायक नियंत्रक वित्त एवं लेखा नरेश चौहान, गैर सरकारी सदस्यों में रविंदर सिंह रवि, भूपेन्द्र सिंह अत्री, जगदीश भारद्वाज, प्रेम ठाकुर और हेमा तंवर उपस्थित थे।

Kritika

Recent Posts

गोबिंद सागर में पहली बार, गोवा स्टाइल क्रूज का रोमांच

  Bilaspur:प्रदेश में आने वाले पर्यटक अब पहाड़ों के बीच गोबिंद सागर झील में गोवा…

12 hours ago

सीएम मान की हालत स्थिर : फेफड़ों की धमनी में दबाव से रक्तचाप अनियमित

Mohali:पंजाब के मुख्‍यमंत्री भगवंत मान की हालत में सुधार है। चिकित्‍सा विशेषज्ञों ने उन्‍हें अंडर…

14 hours ago

वेणुगोपाल की विक्रमादित्य को नसीहत- राहुल गांधी व खड़गे प्यार और स्नेह फैला रहे, हम नफरत पैदा नहीं कर सकते

  Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के मंत्री विक्रमादित्य सिंह के  भोजनालयों में नेमप्लेट लगाने के…

15 hours ago

हिमाचल विश्वभर में सबसे सुरक्षित पर्यटन गंतव्य के रूप में होगा विकसित: बाली

केंद्रीय विवि के साथ समन्वय स्थापित कर नई पर्यटन परियोजनाएं होंगी तैयार पर्यटन सप्ताह पर…

15 hours ago

हर्ष महाजन बने ऊर्जा संसदीय समिति के सदस्य

  शिमला। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन को संसदीय स्थायी समिति (ऊर्जा) का सदस्य नियुक्त किया…

16 hours ago

कार्निवल के रंगों में डूबने को तैयार धर्मशाला, शोभा यात्रा से करेंगे कृषि मंत्री आगाज

  2 अक्तूबर तक संस्कृति के विभिन्न रंगों से सराबोर होगी कांगड़ा घाटी मुख्यमंत्री करेंगे…

16 hours ago