Follow Us:

RS बाली की पर्यटन अधिकारियों के साथ बैठक, दिए अहम दिशा निर्देश

डेस्क |

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र के विधायक और पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष व पर्यटन विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष (कैबिनेट रैंक) आर.एस. बाली ने आज शिमला में प्रदेश पर्यटन विभाग निगम की बैठक की अध्यक्षता निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ की.

वहीं आपको बता दें कि बैठक का एजेंडा पर्यटकों को हिमाचल प्रदेश में “सुरक्षित और शांतिपूर्ण” रहने को सुनिश्चित करना, राज्य के पर्यटन को बढ़ावा देना और राज्य में पर्यटन स्थलों को बढ़ाना है.