Categories: हिमाचल

प्रदेश के 7723 बूथों पर आयोजित होंगी बैठकें : चन्द्र मोहन ठाकुर

हिमाचल प्रदेश भाजपा के महामंत्री एवं चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक चंद्र मोहन ठाकुर ने शिमला में कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए पार्टी प्रत्याशियों के नामाकंन से पूर्व 21 अप्रैल को प्रदेश भर में 7723 बूथों पर बूथ बैठकों का आयोजन करेगी। इसमें हर बूथ पर अनुसूचित जाति के दस सदस्यों समेत हर वर्ग और समुदाय के युवा शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा चलाए गये चुनाव प्रचार अभियान की कड़ी का ही यह एक हिस्सा है। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व पार्टी पूरे प्रदेश भर के सभी मण्डलों पर कार्यशालाएं आयोजित कर चुकी है। चुनाव प्रचार अभियान के तहत “मेरा  परिवार-भाजपा परिवार“ मोर्चां के सम्मेलन और नुक्कड़ सभाऐं भी आयोजित कर चुकी है।

ठाकुर ने कहा कि भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान ने रफतार पकड़ रखी है और चारों लोकसभा सीटों पर विजयी होने के लक्ष्य को लेकर कार्यकर्ताओं में पूरा जोश भरा पड़ा है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता चुनाव प्रचार में पूरी ईमानदारी व कड़ी मेहन्त के साथ निष्ठा पूर्वक कार्य कर रहा है, जो भाजपा के लिए शुभ संकेत है।

उन्होंने कहा कि 21 अप्रैल को हाने वाली बैठक में आग्रह किया गया है कि त्रिदेव, प्रमुख कार्यकर्ता, पन्ना प्रमुख तथा सभी मोर्चां द्वारा बूथ में बनाएं गए सदस्यों (वन बूथ 20 यूथ, एक बूथ 10 महिला कार्यकर्ता, एक बूथ 10 किसान प्रहरी, एक बूथ 10 ओबीसी आदि) को इस बैठक में उपस्थित रहना सुनिश्चित करें ।

उन्होंने बताया की कल होने वाली बैठकों की विषय सूचि भी समस्त बूथों को जारी की गई है ठाकुर ने बताया की इन बैठकों में केन्द्र व प्रदेश सरकार द्वारा बूथ के अन्तर्गत करवाए गए विकास कार्यों पर चर्चा के साथ-साथ “मेरा परिवार-भाजपा परिवार“ अभियान के अन्तर्गत हर भाजपा समर्थक परिवारों के घरों पर अनापति प्रमाण पत्र लेकर पार्टी का झण्डा व पोस्टर लगाना रहेगा। इन बैठकों में केन्द्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का साहित्य वितरण भी किया जाऐगा। बैठक में चुनाव अभियान की समीक्षा एवं बूथ के अन्तर्गत घर-घर जाकर चुनाव प्रचार हेतु टोलियों का गठन एवं आगामी चुनाव प्रचार कार्य योजना तैयार की जायेगी तथा बूथ से नामांकन रैली मे जाने वाले सदस्यों की संख्या व व्यवस्था पर चर्चा की जाऐगी।

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

8 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

9 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

9 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

9 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

10 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

10 hours ago