ऊना: 2 लोगों ने निगला जहर, 1 PGI रेफर

<p>पुलिस थाना ऊना के तहत संतोषगढ़ और डंगोली में दो लोगों ने अज्ञात कारणों से जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। दोनों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से एक को गंभीर हालत में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामलों के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार पहला मामला ऊना के समीपवर्ती गांव डंगोली में पेश आया, जहां 23 साल की नवविवाहिता ने अज्ञात कारणों से जहर खा लिया। जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन में उसे ऊना अस्पताल लाए। जहां उपचार के बाद उसकी हालत में कुछ सुधार आया है।</p>

<p>जबकि दूसरा मामला ऊना के संतोषगढ़ का है, जहां 40 साल के सोमनाथ ने शुक्रवार देर रात को जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे ऊना अस्पताल पहुंचाया। लेकिन शरीर में जहर ज्यादा फैल गया था जिसके चलते डॉक्टरों ने गंभीर हालत में उसे पीजीआई रेफर कर दिया। उधर, एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामलों के संदर्भ में जांच कर रही है।</p>

Samachar First

Recent Posts

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

6 hours ago

अतिक्रमण एक रात का नहीं, सुक्खू सरकार से पहले हुआ अवैध निर्माण: कुलदीप

  Shimla : हिमाचल प्रदेश में स्ट्रीट वेंडर्स को लेकर विधानसभा की ओर से कमेटी…

7 hours ago

मुख्यमंत्री के निर्देश पर हमीरपुर में ‘कायाकल्प’ अभियान से बदल रही है शहर की तस्वीर

  Hamirpur: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के गृह जिले के मुख्यालय हमीरपुर शहर की…

7 hours ago

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने के लिए ठोस कदम उठा रही है सरकार: बाली

  टांडा मेडिकल कालेज भी स्वास्थ्य क्षेत्र में निरंतर नए आयाम कर रहा स्थापित विश्व…

7 hours ago

प्रमोशन लिस्ट के इंतजार में कई शिक्षक बिना प्रिंसिपल बने होंगे रिटायर

  वर्तमान में प्रिंसिपल के 500 पद है खाली लेक्चरर्स की 90:10 की मांग का…

8 hours ago

अनुष्का दत्ता पहुंची मिस यूनिवर्स इंडिया-2024 के फाइनल में, हिमाचल की पहली प्रतिभागी

  Shimla: रोह‍डू की रहने वाली 22 वर्षीय अनुष्का दत्ता मिस यूनिवर्स इंडिया 2024 प्रतियोगिता…

8 hours ago