Categories: हिमाचल

कांगड़ा यूथ क्लब के सदस्यों ने अस्पताल में मरीजों को बांटे फल और जूस

<p>कांगड़ा यूथ क्लब के सदस्यों ने शनिवार को सिविल हॉस्पिटल कांगड़ा में मरीजों को फल और जूस बांटे। इस अवसर पर नगर परिषद कांगड़ा के अध्यक्ष अशोक शर्मा ने भी शिरकत की और युवाओं का इस नेक कार्य को करने के लिए हौसला बढ़ाया। उन्होंने कहा कि कांगड़ा के युवाओं का नेक कार्यों में रूचि लेना दर्शा रहा है कि कांगड़ा का युवा वर्ग समाज के प्रति कितना संवेनशील है।</p>

<p>उन्होंने कहा कि पहले ही कांगड़ा के युवा रक्तदान में बढ़ चढ़ कर भाग ले रहे हैं और अब हस्पतालों में जाकर मरीजों की सेवा और फल वितरण करके उन्होंने एक अच्छी पहल की शुरुआत की है। कांगड़ा युथ क्लब के सदस्यों आयुष शर्मा, रूबल गुप्ता, गौरव कथूरिया, साहिल सहगल, संयम सहगल, कमल, नंदन शर्मा, शुभम, अनीश, रजत धीमान, पियूष, अमन अग्रवाल ने कहा कि जल्द ही मेडिकल कालेज टांडा के बाहर लंगर की व्यवस्था भी शुरू की जायेगी, उससे पहले बुधवार को कांगड़ा के सिविल अस्पताल में मरीज़ों के लिए भोजन की व्यवस्था भी की जाएगी। जिससे मरीजों के साथ आने वाले तीमारदारों को सुविधा उपलब्ध हो सके।</p>

<p>इस अवसर पर मौजूद सिविल हस्पताल कांगड़ा के एसएमओ डॉ अंकुश कपूर ने कहा कि युवाओं का यह प्रयास सराहनीय है। समाज के अन्य वर्गों को भी ऐसे कार्यों में भाग लेने के लिए आगे आना चाहिए।</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(3142).jpeg” style=”height:1280px; width:939px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

मोदी-बाइडेन वार्ता में उभरे सामरिक संबंध, कई प्रमुख मुद्दों पर मंथन

  समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Modi America visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन…

17 mins ago

बिजली के करंट के साथ अब बढ़ेगा पानी का बिल, ग्रामीण इलाकों पर असर

  पहली अक्तूबर से बढ़ेगा रेट,प्रति कनेक्शन प्रतिमाह कटेगा बिल 20 किलो लीटर तक पानी…

24 mins ago

जानें कैसे रहेगा रविवार का राशिफल

  मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ) आज आपको कोई शुभ…

56 mins ago

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

14 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

19 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

19 hours ago