उन्नाव दुष्कर्म लेकर जहां देशभर में जहां लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं । वहीं, शिमला भी इस घटना से अछूता नहीं रहा है। राजधानी में शनिवार को शिमला सिटीजन फोरम के सदस्य दुष्कर्म में संलिप्त आरोपी को फांसी दिए जाने की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे। शिमला सिटीजन फोरम के सदस्यों ने उपायुक्त कार्यालय के समीप प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान सिटीजन फोरम के सदस्यों ने महिलाओं की सुरक्षा की मांग की मांग करते हुए नारेबाजी की।

शिमला सिटीजन फोरम की सदस्य नमिता ने कहा कि आज के युग मे एक बच्ची से लेकर महिला कहीं भी सुरक्षित नही है।आये दिन प्रदेश व देश मे बलात्कार की घटनाओं में वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि उन्नाव में नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के बाद भी आरोपी को राजनीतिक पार्टी का संरक्षण है।

जनता के दबाव के बाद ही आरोपी को राजनीतिक पार्टी से निकाला गया। उन्होंने कहा कि अगर इस प्रकार महिलाओं के साथ दुष्कर्म करने वालों को अगर राजनीतिक दलों का संरक्षण रहेगा तो महिलाएं सुरक्षित नही होंगी। नमिता ने कहा कि आज वह इस धरने के माध्यम से उक्त आरोपी को फांसी की मांग कर रहे है।

धर्मशाला, 25 जून: टेकनोसिम ट्रेनिंग सर्विसेज, गुड़गांव हरियाणा द्वारा मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड के लिए…
केलांग 25 जून: जनजातीय जिला लाहौल स्पीति के केलांग मुख्यालय में एकदिवसीय वन अधिकार अधिनियम…
प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 25 जून 1975 को आपातकाल की घोषणा की थी। यह आपातकाल…
शिमला: आपातकाल की 50वीं बरसी पर भाजपा ने प्रदेश भर में कांग्रेस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन…
हिमाचल प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लागू करने के राज्यसभा सदस्य हर्ष महाजन के बयान पर…
राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के तीन विधानसभा क्षेत्रों देहरा, हमीरपुर…